एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश में डीएलएड में दाखिले के लिए पहले चरण की काउंसलिंग के बाद भी 1142 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए 15 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले 9 सितंबर को प्रथम चरण में आवंटित सीटों की अंतिम स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इसके बाद बची हुई सीटों के आधार पर दूसरे चरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। सरकारी संस्थानों में 154 और निजी में 988 सीटें खाली मौजूदा आंकड़ों के अनुसार सरकारी डीएलएड संस्थानों में 154 सीटें, जबकि निजी संस्थानों में 988 सीटें रिक्त हैं। अब तक…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन | हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के डगशाई पब्लिक स्कूल में रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच सीनियर छात्रों ने हॉस्टल के कमरे से नौवीं कक्षा के एक छात्र को जबरन बाहर खींचकर उसके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांचों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 5 सितंबर 2026 की बताई जा रही है। पीड़ित छात्र और आरोपी छात्र पंजाब के बताए जा रहे हैं। तलविंदर मानेस समेत अन्य अभिभावकों की ओर से पुलिस को दी गई संयुक्त शिकायत में आरोप…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। संस्कृत, लोक प्रशासन और भूगोल विषयों के लिए परीक्षाएं 14 सितंबर से 18 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, समय और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। 14 सितंबर को…
♈ 1. मेष राशि (Aries): आज का दिन आपके लिए भावनात्मक स्थिरता और सुख लेकर आ रहा है। चौथे भाव में चंद्रमा और उच्च के गुरुदेव की युति घर के माहौल में सुकून और मानसिक शांति बनाए रखेगी। परिवार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शुक्रदेव की मजबूत स्थिति के कारण जीवनसाथी और लव पार्टनर के साथ रिश्तों में सहजता और मिठास रहेगी। पुरानी बातों को सुलझाने के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक मोर्चे पर पुराने खर्चों की समीक्षा करें और फिजूलखर्ची से बचें। करियर में टीम के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे तो बड़ा फायदा मिलेगा। शुभ अंक…
शिमला | पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संजौली में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को करीब 24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और लगभग 7 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना संजौली में एफआईआर दर्ज की गई है। संजौली पुलिस टीम लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बतीश कॉलोनी के पास चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थ बेचने की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत…