♈ 1. मेष राशि (Aries): आज आपके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास बना रहेगा। सूर्यदेव रचनात्मकता और प्रेम भाव को मजबूत कर रहे हैं, वहीं शुक्रदेव की कृपा से जीवनसाथी के साथ संबंधों में मिठास बढ़ेगी। घर और मानसिक शांति के मोर्चे पर गुरुदेव की उच्च स्थिति राहत दिलाएगी। हालांकि, मंगल की कमजोर स्थिति के कारण बातचीत और फैसलों में जल्दबाजी से बचें। करियर में प्रगति स्थिर रहेगी, मेहनत का फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। सेहत का ध्यान रखें और तनाव से बचें। शुभ अंक व रंग: ९ | लाल उपाय: सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर | ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से बिलासपुर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए फूड वैन शुरू की गई है। उपायुक्त राहुल कुमार ने चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर स्थित श्याम लगन होमस्टे के प्रांगण में फूड वैन का शुभारंभ किया। यह पहल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विकास खंड सदर कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुरू की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर, एसडीएम सदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। दो स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा लाभ फूड वैन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर | शिमला पुलिस का नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रामपुर क्षेत्र में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 34.31 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रचोली में 7.15 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार पहले मामले में रामपुर थाने में 5 सितंबर 2026 को एफआईआर संख्या 91/26 के तहत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। मुख्य आरक्षी पीयूष राज…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू | पर्यटन नगरी मनाली में अगले महीने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप (Manali Paragliding Pre-World Cup) का आयोजन होने जा रहा है। 5 से 8 अक्तूबर तक सोलंगनाला की स्की ढलान में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की साहसिक खेल प्रतियोगिता में देश-विदेश के पैराग्लाइडिंग पायलट हिस्सा लेंगे। प्री-वर्ल्ड कप के लिए अब तक 64 पायलटों का पंजीकरण हो चुका है। देश के विभिन्न हिस्सों से पायलट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मनाली पहुंचेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के दौरान पायलट फातरू से उड़ान भरेंगे और सोलंगनाला में लैंडिंग करेंगे।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा | श्री मणिमहेश यात्रा पर आने वाली महिला श्रद्धालुओं के लिए इस बार स्नान को लेकर व्यवस्था बदल दी गई है। महिलाएं अब पवित्र डल झील और कमलकुंड में स्नान नहीं कर सकेंगी। डल की परिक्रमा और चरणामृत ग्रहण करने के बाद उन्हें वापसी के दौरान गौरीकुंड में स्नान की सुविधा मिलेगी। मणिमहेश यात्रा के दौरान पहले पवित्र डल झील के किनारे महिलाओं के लिए टेंट लगाकर स्नान की व्यवस्था की जाती थी। हालांकि, वर्ष 2025 में आई आपदा के बाद इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुजारियों ने धार्मिक मान्यताओं को आधार बनाते हुए पवित्र…