♈ 1. मेष राशि / Aries आज वित्तीय मामलों में अच्छे संकेत बने हुए हैं; रुका हुआ पैसा या कोई सौदा आसानी से मिल सकता है। अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति के लिए आत्मविश्वास बना रहेगा, कोई नया विचार आगे बढ़ सकता है। बोलने से पहले सोचें और कामकाज में जल्दबाजी से बचें। प्रेम-जीवन में मजबूती और अपनापन महसूस होगा। शिक्षक दिवस पर किसी गुरु का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। सेहत और ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी। शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल उपाय: आज हनुमानजी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला अर्पित करें।…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला HPU MA Education Admission 2026 : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमए एजुकेशन में प्रवेश की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदकों की पात्रता 20 सितंबर 2026 को तय की जाएगी। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए विश्वविद्यालय ने जरूरी दस्तावेज और फीस से संबंधित निर्देश भी जारी किए हैं। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के समय अपने ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म का प्रिंटआउट, सभी मूल दस्तावेज और दस्तावेजों की एक-एक फोटोकॉपी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने HIMUDA CEO-कम-सेक्रेटरी पद पर डॉ. सुरिंद्र कुमार वशिष्ठ की नियुक्ति रद्द कर दी है। कोर्ट ने माना कि उनकी नियुक्ति निर्धारित भर्ती नियमों के अनुरूप नहीं थी। न्यायालय ने सरकार को आदेश दिया है कि सीईओ-कम-सेक्रेटरी का पद भर्ती नियमों के अनुसार दोबारा भरा जाए। जस्टिस ज्योत्सना रिवाल दुआ की बेंच ने 27 मई 2025 को जारी डॉ. वशिष्ठ की नियुक्ति से संबंधित आदेशों को रद्द किया। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सीईओ के तौर पर अब तक डॉ. वशिष्ठ को मिले वित्तीय लाभ की उनसे वसूली नहीं की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन | हिमाचल प्रदेश में रासायनिक खाद की बिक्री और वितरण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत किसानों को खाद लेने के लिए किसान पहचान पत्र और आधार कार्ड जरूरी होगा। इसके बिना खाद की ऑनलाइन बुकिंग और आपूर्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकेगी। नई व्यवस्था में किसान की कृषि योग्य भूमि के रकबे के आधार पर डिजिटल माध्यम से खाद का कोटा तय किया जाएगा। इसका उद्देश्य खाद के वितरण में पारदर्शिता और कालाबाजारी पर रोक लगाना है। सरकारी उपक्रम हिमफेड ने किसानों से अपील की है कि खाद की आवश्यकता…
शिमला | हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल चौपाल में गुरुवार शाम शंठा (झाड़ी) गांव के पास स्कूली बच्चों को घर लेकर जा रही निजी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कक्षा सातवीं की एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य बच्चे घायल हुए हैं। हादसा गुरुवार शाम करीब 4:10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल आठ स्कूली बच्चे सवार थे और सभी राजकीय स्कूल देवत में पढ़ते हैं। बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद गाड़ी से अपने घरों की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में कक्षा…