शिमला | हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने बीएफए, बीपीए, बीसीए, बीबीए, बीवॉक और पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन की परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 28 अक्तूबर से शुरू होकर नवंबर के मध्य तक चलेंगी। विश्वविद्यालय ने बीसीए प्रथम सेमेस्टर की पुनः परीक्षाओं और बीएफए-बीपीए प्रथम सेमेस्टर की नई शिक्षा नीति के तहत होने वाली परीक्षाओं की अस्थायी डेटशीट भी जारी की है। बीसीए प्रथम सेमेस्टर की पुनः परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 अक्तूबर को गणित, 2 नवंबर को एप्लाइड इंग्लिश, 5 नवंबर को कंप्यूटर फंडामेंटल्स, 11…
Author: ARB Times Desk
मेष (Aries) राशिफल: यदि बिना किसी स्पष्ट कारण के मन में भारीपन या अस्थिरता का अनुभव हो, तो घबराएं नहीं; यह एक अस्थायी मानसिक स्थिति है जो सायंकाल तक स्वतः सामान्य हो जाएगी। ससुराल पक्ष से जुड़े विषयों पर उतावले होकर प्रतिक्रिया न दें। माता जी का मार्गदर्शन एवं संबल आपका सबसे बड़ा सहारा सिद्ध होगा। व्यापारिक साझेदारी अथवा दांपत्य जीवन से जुड़ी बातचीत में बुधवार के दिन अपने विचारों को अत्यंत स्पष्ट शब्दों में रखें। कोई भी पत्र अथवा संदेश प्रेषित करने से पूर्व उसकी समीक्षा कर लें। उदर संबंधी विकार रह सकते हैं, अतः सुपाच्य एवं हल्का आहार…
घुमारवीं (बिलासपुर) | तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर बेहतर प्रदर्शन करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल सामग्री भी प्रदान की। मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने के साथ-साथ व्यवहार और जीवन कौशल पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे वे हर परिस्थिति में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए बेहतर निर्णय ले सकेंगे। संवाद के दौरान धर्माणी ने विद्यार्थियों…
मंडी| एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम की खिलाड़ी भावना ठाकुर को मंगलवार को ग्राम पंचायत चैलचौक (बैला) में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। एसडीएम गोहर देवी राम और ग्राम पंचायत बैला की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न, शॉल और हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भावना ठाकुर की खेल उपलब्धियों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण से गोहर उपमंडल, मंडी जिला और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के…
शिमला | हिमाचल प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने रोहड़ू के मेंहदली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 195 ग्राम चरस/भांग बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को रोहड़ू उपमंडल की डिटेक्शन सेल टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ओनिक नेगी निवासी तहसील टिक्कर, जिला शिमला, मेंहदली क्षेत्र में भांग बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है। गुप्त सूचना…