एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर | जिले में मौसम संबंधी सटीक और स्थानीय स्तर का आंकड़ा उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में ऑटोमेटिक रेन गेज और प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। सरकार के इस निर्णय के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में कृषि विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की। उपायुक्त ने कहा कि ऑटोमेटिक रेन गेज और ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित होने से पंचायत और ब्लॉक स्तर पर वर्षा समेत अन्य मौसम संबंधी मानकों के सटीक और वास्तविक समय के…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू | राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बुधवार को ढालपुर खेल परिसर में खेल प्रतिभाओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, कुल्लू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग और बैडमिंटन की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें करीब 250 खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस. ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | जिला शिमला में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना का कार्य 1 सितंबर से शुरू हो गया है। यह चरण 30 सितंबर तक चलेगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जिलावासियों से जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करने और गणनाकारों को सही, स्पष्ट एवं पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति का महत्वपूर्ण आधार है। इससे प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल भविष्य की सरकारी योजनाओं, संसाधनों के बेहतर वितरण, विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में किया जाता है। इसलिए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | स्वाइन फ्लू के बीच हिमाचल प्रदेश में अब स्क्रब टायफस के मामले भी बढ़ने लगे हैं। प्रदेश में अब तक 24 लोगों की स्क्रब टायफस रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। आईजीएमसी शिमला में किए गए आरटीपीसीआर टेस्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्क्रब टायफस के अधिकांश मामले चौपाल, संजौली, कनलोग, चायल, कुमारसैन और ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर खेतों, झाड़ियों और घास वाले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। जिला…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध आधार पर मेडिकल अफसरों (एमओ) की भर्ती से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को एक महीने के भीतर सुप्रीम कोर्ट में उचित आवेदन याचिका दायर करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि सरकार को यह जानकारी थी कि हाईकोर्ट में कई अन्य पात्र डॉक्टरों की याचिकाएं लंबित हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में अपील की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को इन मामलों की जानकारी सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान में लानी चाहिए थी। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि…