एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश के सभी छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती अब राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। वहीं, गैर-शिक्षण पद राज्य चयन आयोग या सरकार की ओर से अधिसूचित किसी अन्य भर्ती एजेंसी के माध्यम से भरे जाएंगे। सरकार ने विवि में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और वित्तीय प्रबंधन मजबूत करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा में हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2026 पेश किया। विधेयक लागू होने के बाद विश्वविद्यालय अपने स्तर पर शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में अब अंकों की जगह ग्रेड और ग्रेड प्वाइंट दिए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के अनुरूप तकनीकी शिक्षा में मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव किया गया है। एन-2022 पाठ्यक्रम के तहत लागू नई व्यवस्था में प्रत्येक सेमेस्टर के प्रदर्शन का आकलन एसजीपीए (Semester Grade Point Average) के आधार पर होगा, जबकि पूरे डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रदर्शन के आधार पर सीजीपीए (Cumulative Grade Point Average) तैयार किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत जून 2026 में डिप्लोमा पूरा करने वाले विद्यार्थियों को पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा जारी किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के प्रसिद्ध कमला नेहरू अस्पताल (KNH) में वर्ष 2016 में हुए चर्चित नवजात अदला-बदली मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। सिविल जज (कोर्ट नंबर-5) सुष्मिता शर्मा की अदालत ने प्रसव के दौरान हुई गंभीर लापरवाही के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पीड़ित महिला शीतल ठाकुर को 30 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। कैसे हुई नवजात की अदला-बदली? संजौली (शिमला) की रहने वाली शीतल ठाकुर को 26 मई 2016 को प्रसव के लिए केएनएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात लेबर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश के 150 सरकारी CBSE स्कूलों में बुधवार यानी आज से शिक्षकों की दिन में तीन बार हाजिरी लगेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार शाम हुई शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। नए मॉडल के तहत शिक्षकों के लिए स्कूल पहुंचने, दोपहर के भोजन अवकाश और छुट्टी के समय उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। सरकार ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों के बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 80 करोड़ रुपये अतिरिक्त उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है। इस राशि से स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। आठवीं कक्षा में पढ़ रहे पात्र विद्यार्थी अब 11 सितंबर तक एससीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। स्कूलों के प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक विद्यार्थियों के आवेदन और डाटा का 15 सितंबर तक सत्यापन करेंगे। सत्र 2026-27 में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी NMMS परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं…