एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर | शहरवासियों को पानी के बिल जमा करने के लिए दूर स्थित जलशक्ति विभाग के कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए नगर परिषद रामपुर ने नई पहल की है। अब उपभोक्ता 2 और 3 सितंबर को नगर परिषद कार्यालय में ही पानी के बिल जमा करवा सकेंगे। नगर परिषद के आग्रह पर जलशक्ति विभाग ने दो दिनों के लिए अपने कर्मचारियों की तैनाती नगर परिषद कार्यालय में करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक उपभोक्ताओं के पानी के बिल जमा किए जाएंगे। नगर परिषद के अनुसार, वार्ड…
Author: ARB Times Desk
♈ 1. मेष राशि / Aries पैसों के मामले में स्थिर योजना बनाने के लिए आज अच्छा दिन है। प्रेम-प्रसंग में आकर्षण और स्थिरता दोनों बढ़ेंगे। सेहत के लिहाज से ऊर्जा अच्छी रहेगी; पूजा-पाठ या दान करना फलदायी रहेगा। व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में स्थिरता आएगी और कल की सक्रियता आज ठहराव में बदल जाएगी। बातचीत में सहजता रहेगी। भाई-बहन या करीबी लोगों के साथ माहौल राहत भरा रहेगा। शाम को परिवार के साथ वक्त बिताने से मन हल्का होगा। शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल उपाय: आज भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। ♉…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर हिमाचल किसान सभा का राज्य सम्मेलन 13 और 14 अक्टूबर 2026 को रामपुर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन से पहले 13 अक्टूबर को केंद्र और प्रदेश सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। मंगलवार को किसान मजदूर भवन चाटी में हुई किसान सभा की बैठक में सम्मेलन की तैयारियों और प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में रामपुर, निरमंड, नारकंडा, ननखड़ी, आनी, करसोग, किन्नौर और रोहड़ू ब्लॉक की कमेटियों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक को किसान सभा के राज्य महासचिव राकेश सिंघा, डॉ. ओंकार शाद…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कर्मचारी और पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार सरकार को कर्मचारी हितैषी बताते हैं, लेकिन यदि सरकार वास्तव में कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी और पेंशनर अपनी मांगों को लेकर धरने पर क्यों बैठे हैं। मंगलवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने को हैं, लेकिन अभी भी कर्मचारियों के भत्ते और अन्य देनदारियां लंबित हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) झाकड़ी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विज्ञान चार्ट एवं मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान चार्ट और कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विज्ञान चार्ट प्रतियोगिता के कक्षा छठी-A वर्ग में ब्यास हाउस ने पहला, सतलुज ने दूसरा तथा रावी और यमुना हाउस ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा छठी-B में रावी हाउस प्रथम, ब्यास और सतलुज संयुक्त रूप से द्वितीय…