एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन | नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ पुलिस स्टेशन परिसर में एक जनवरी को हुए आईईडी धमाका मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ मामले में एनआईए की ओर से गिरफ्तार आरोपियों की संख्या छह हो गई है। एजेंसी की जांच हमले के पीछे की साजिश, आरोपियों के आपसी संबंध और इससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने पर केंद्रित है। एक जनवरी 2026 को सुबह करीब 9:40 बजे नालागढ़ पुलिस स्टेशन परिसर में जांच अधिकारी के कमरे से सटी बाहरी दीवार के पास…
Author: ARB Times Desk
♈ 1. मेष राशि / Aries आज किसी विवादित व्यक्ति से उलझने से बचें, इससे आपका मूड खराब हो सकता है। नई निवेश योजनाओं में जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर फैसला लें। परिवार के साथ पर्याप्त समय बिताएं और उनकी चिंताओं को समझें। प्रेम-संबंधों के लिहाज से दिन बढ़िया है, प्रिय के साथ समय बिताने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवार का सहयोग आपकी कार्यकुशलता बढ़ाएगा। शाम को धार्मिक स्थल की यात्रा मन को शांति देगी। जीवनसाथी से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। शुभ अंक और शुभ रंग: शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: क्रीम और सफेद उपाय:…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर | तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बाद केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए घोषित 1500 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता अभी तक प्रदेश को प्राप्त नहीं हुई है। सितंबर 2025 में घोषित इस सहायता राशि को लेकर प्रदेश सरकार लगातार केंद्र सरकार के समक्ष अपना पक्ष रख रही है। धर्माणी सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं में अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत ग्राम पंचायत पट्टा, सेऊ और बाड़ी मझेड़वां के पात्र लाभार्थियों के साथ जन…
शिमला | इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में स्वाइन फ्लू (H1N1) से पीड़ित एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक मरीज बिलासपुर जिले का रहने वाला था। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जानकारी के अनुसार, मरीज को सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते 13 अगस्त 2026 को आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 29 अगस्त को उनकी स्वाइन फ्लू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण…
शिमला | हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले स्थित नेरवा उपमंडल में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। नेरवा से करीब एक किलोमीटर दूर हडेऊ नाला के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार (संख्या HP 08A-8604) शलन-टिकरी से नेरवा की तरफ आ रही थी। हडेऊ नाला के समीप पहुंचते ही कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया…