Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का ऐतिहासिक चौड़ा मैदान मंगलवार को पेंशनरों के बड़े प्रदर्शन का गवाह बना। हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण चौड़ा मैदान और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। प्रदर्शन के दौरान पेंशनरों और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस भी हुई। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चौड़ा मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा। बालूगंज…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 8 सितंबर 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। कैंपस इंटरव्यू उप रोजगार कार्यालय रामपुर में सुबह 11:00 बजे होगा। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में ऑरो टेक्सटाइल, बद्दी, जिला सोलन की ओर से मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं या आईटीआई पास अभ्यर्थी पात्र होंगे। आवेदक की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए महिला और पुरुष…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो |  कुल्लू जल शक्ति विभाग के जल शक्ति मंडल आनी में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर के कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 1 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से जारी भर्ती सूचना के अनुसार पैरा पंप ऑपरेटर के चार, पैरा फिटर के दो और मल्टीपर्पज वर्कर के चार पद भरे जाएंगे। ये सभी पद अंशकालिक आधार पर प्रतिदिन छह घंटे कार्य के लिए होंगे। पैरा पंप ऑपरेटर के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  बिलासपुर | श्री नैना देवी जी मंदिर परिसर को दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पूरी तरह सुगम एवं बाधारहित बनाने की दिशा में काम चल रहा है। मंदिर परिसर में रैंप और लिफ्ट की सुविधा विकसित की जा रही है। मंदिर न्यास ने 31 मार्च तक मंदिर परिसर में पूर्णतः सुलभ एवं बाधारहित व्यवस्था उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आयुक्त मंदिर एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बचत भवन बिलासपुर में श्री नैना देवी जी मंदिर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन |  स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने सोलन जिले के बरोटीवाला पटवार सर्कल में तैनात महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने शिकायतकर्ता से लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले की जांच की और आरोपी महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को एक लाख रुपये लेकर…

Read More