♈ 1. मेष राशि / Aries आज साझेदारी और करीबी रिश्तों में सुखद मिठास और मजबूती महसूस होगी। कोई पुरानी दूरी भी कम हो सकती है। खुद को अभिव्यक्त करने में आत्मविश्वास बना रहेगा और कोई रचनात्मक विचार सामने आ सकता है। भाई-बहन या करीबी लोगों से बातचीत में संभलकर बोलें और जल्दबाजी से बचें। पैसों के मामले में स्थिर योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है। प्रेम-प्रसंग में विशेष मिठास रहेगी। सेहत के लिहाज से ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन मन में थोड़ी बेचैनी हो सकती है; बड़ा फैसला टालना बेहतर रहेगा। शाम को परिवार के साथ वक्त बिताने से…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला कुल्लू के वे अभिभावक, जिनके बच्चे वर्तमान में कक्षा 8वीं और 10वीं में अध्ययनरत हैं, कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 मई 2012 से 31…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर स्थित आर्ट एंड कल्चर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के लगभग पांच वर्ष पूरे होने और 650 शिक्षा केंद्रों तक पहुंचने पर एक्ट टू ट्रांसफार्म फाउंडेशन को बधाई दी। इस पहल से करीब 12,000 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि 650 केंद्र महज एक संख्या नहीं हैं, बल्कि ऐसे केंद्र हैं जहां बच्चों तक ज्ञान का प्रकाश पहुंच रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को बेहतर भविष्य के सपने देखने और उन्हें साकार करने का अवसर मिल रहा है। शिक्षा बदलाव का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर | जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर के सचिव प्रतीक गुप्ता ने बताया कि 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर के साथ घुमारवीं और झंडूता न्यायालय परिसरों में एक साथ आयोजित होगी। लोक अदालत में पूर्व मुकदमेबाजी और न्यायालयों में लंबित मामलों को निपटारे के लिए लिया जाएगा। इनमें बैंक से संबंधित विवाद, श्रम विवाद, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद तथा मोटर वाहन चालान से जुड़े मामले शामिल हैं। मोटर वाहन चालान से संबंधित मामलों का ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से डिजिटल निपटारा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर | पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पंचायत समिति खंड रामपुर के उपाध्यक्ष सुनील कायथ ने मुख्य अतिथि और जिला परिषद सदस्य नरेन वार्ड रॉनी राणा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। टूर्नामेंट में 27 विभिन्न विद्यालयों की 411 छात्राएं भाग ले रही हैं। पाठशाला प्रबंधन की ओर से सभी प्रतिभागी छात्राओं और अतिथियों का तिलक लगाकर तथा फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद अंडर-19 प्रतिभागी छात्राओं ने भव्य मार्चपास्ट किया।मार्चपास्ट प्रतियोगिता में स्थानीय पीएम…