Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर ग्राम पंचायत लालसा में 15 अक्टूबर को किसान ग्रामीण महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को पहचान दिलाना और उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत लालसा की प्रधान संगीता ने की। इस अवसर पर कृषि विभाग की ओर से खंड तकनीकी प्रबंधक विजय कुमार और सहायक खंड तकनीकी प्रबंधक शिवम वालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, पशुपालन विभाग की ओर से वरिष्ठ पशु चिकित्सा…

Read More

हमीरपुर | हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की फस्टे पंचायत के ट्यालू गांव में प्रवासी मिस्त्री दिग्विजय उर्फ गांगुली की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, महज तीन हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मिस्त्री की जान चली गई। वारदात में उसके साथ काम करने वाले दो सहायक मजदूरों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, मंगलवार रात तीनों एक साथ बैठे थे और उन्होंने शराब का सेवन किया था। इसी दौरान पैसों के हिसाब को लेकर…

Read More

चंडीगढ़ | शहर के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वीरवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दोपहर 12:29 बजे से 12:40 बजे के बीच पुलिस कंट्रोल रूम तक एक के बाद एक धमकी संबंधी सूचनाएं पहुंचीं। मामला स्कूलों की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सेल, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड को सक्रिय कर दिया। संबंधित थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्कूलों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीमों ने शहर के अलग-अलग सेक्टरों में स्थित सरकारी और निजी स्कूलों के परिसरों…

Read More

मेष (Aries) राशिफल: आज आप सुकून महसूस करेंगे और जीवन का आनंद लेने के लिए उत्साहित रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं, लेकिन पारिवारिक तनाव को अपने काम पर हावी न होने दें। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। किसी करीबी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, क्योंकि कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं का फायदा उठा सकता है। साझेदार के साथ संवाद में परेशानी हो सकती है। लंबी और भागदौड़ भरी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक साबित होगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती…

Read More

शिमला | Himachal High Court ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की एक सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के एरियर का भुगतान रोकने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने डॉ. पूनम की याचिका स्वीकार करते हुए विश्वविद्यालय को 18,60,374 रुपये का एरियर 6 प्रतिशत ब्याज के साथ देने का आदेश दिया है। इसके अलावा, सेवानिवृत्त कर्मचारी को अनावश्यक मुकदमेबाजी में उलझाने के लिए विश्वविद्यालय पर 50,000 रुपये का हर्जाना भी लगाया गया है। न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने आदेशों की अनुपालना 9 नवंबर से पहले पूरी करने को कहा है। अगस्त 1991 में सहायक वैज्ञानिक के पद पर हुई थीं…

Read More