Author: ARB Times Desk

सोलन | हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में पैसे दोगुने करने का लालच देकर 25.65 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर बद्दी पुलिस ने भरपूर सिंह, मलकीयत सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बिल्लांवाली लबाना निवासी बलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पैसे दोगुने करने का लालच देकर उससे 25.65 लाख रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस कथित धोखाधड़ी के कारण उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने…

Read More

कुल्लू |  हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में उदयपुर-तिंदी मार्ग पर सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मोड़ा बीर मंदिर के पास हुआ, जहां बरातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चिनाब नदी के किनारे जा गिरी। मृतकों में दो सगे भाई और एक चचेरा भाई शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, कार (एचआर-03पी-3251) में कुल सात लोग सवार थे। सभी तिंदी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि सलग्रां से बरात दुल्हन लेने…

Read More

मेष (Aries) राशिफल: मेष राशि के लिए आज का दिन पूरी तरह डिप्लोमेसी से काम लेने का है और चंद्रदेव के करियर भाव में होने पर दफ्तर में शुरुआत छोटे लेकिन पक्के काम से करें। जीवनसाथी या साझेदार की बात सीधी न होकर घुमाकर आ सकती है, इसलिए पहले उनका मतलब समझें और फिर पलटवार करने से बचें। सुख भाव में मंगल और गुरु की युति से घर या जमीन से जुड़ा रुका हुआ फैसला अचानक आगे बढ़ सकता है। ग्यारहवें भाव में राहु दोस्तों के नेटवर्क से आमदनी के रास्ते खोलेंगे, लेकिन नींद पूरी लें और वाहन की गति…

Read More

ऊना | हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में यातायात व्यवस्था संभाल रहे सब-इंस्पेक्टर (एसआई) राजेश कुमार धीमान की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार रात भरवाईं चौक पर ट्रैफिक जाम खुलवाते समय वह दो बसों के बीच दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात भरवाईं चौक पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। एसआई राजेश कुमार धीमान यातायात को सुचारू करवाने में जुटे थे। इसी दौरान…

Read More

चंबा | हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चंबा-संघणी मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शल्यूंड नाले के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 33 वर्षीय अध्यापिका पुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति, छह वर्षीय बेटी, तीन वर्षीय बेटा और परिवार की एक अन्य महिला घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटे को मेडिकल कॉलेज चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुनीता देवी बणी गांव, पंचायत सलूणी की निवासी थीं और टिकरू स्कूल में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति हरिंद्र कुमार…

Read More