एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नई दिल्ली/ शिमला | सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें राज्य सरकार को सोसायटी और कैंपा (CAMPA) के तहत अनुबंध पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवाओं को नियमित करने का आदेश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने राज्य सरकार की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका (SLP) पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया है। 24 अगस्त तक प्रतिवादी कर्मचारियों से मांगा जवाब शीर्ष अदालत ने इस मामले में प्रतिवादी कर्मचारियों को नोटिस जारी…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए मंगलवार को तीन अलग-अलग मामलों में तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए (CIA) और स्थानीय पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शाहपुर, योल और पालमपुर क्षेत्रों से कुल 49.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। शाहपुर में बाइक सवार यूपी-पंजाब के तस्कर दबोचे पहली बड़ी कार्रवाई जिला कांगड़ा की सीआईए टीम ने थाना शाहपुर के तहत लदवाड़ा चौक पर शनि देव मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक…
♈ मेष राशि (Aries): आज का दिन आपके पारिवारिक सुख के लिए पूरे साल में सबसे श्रेष्ठ है। घर में एक दिव्य सकारात्मकता और सुखद माहौल रहेगा। यदि आप भूमि, भवन या कोई नया वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन इस काम के लिए बेहद अनुकूल है। माता के साथ बिताया गया समय आपके लिए भावनात्मक रूप से यादगार साबित होगा। पैसों के लेनदेन और बातचीत से आर्थिक उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। करियर में एक सकारात्मक और नई ऊर्जा का संचार होगा। शाम का समय जीवनसाथी के साथ घर पर ही शांति से बिताएं।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (CU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पीएचडी (Ph.D.) कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने 29 विषयों में कुल 263 सीटों पर दाखिले के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। पात्र और इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई (शाम 5:00 बजे तक) विवि की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 👉 यह भी पढ़ें : HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू; आज से करें ऑनलाइन आवेदन, जानें योग्यता और नियम जेआरएफ (JRF) उम्मीदवारों को परीक्षा से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी (क्लास फोर) कर्मचारियों के पक्ष में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका (SLP) को खारिज कर दिया है। शीर्ष अदालत ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 28 मई 2024 के उस फैसले को पूरी तरह बरकरार रखा है, जिसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष तय करने का आदेश दिया गया था। सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई थी, जहां उसे करारा झटका लगा है। 2018 की विवादित अधिसूचना रद्द, समानता का सिद्धांत बहाल यह पूरा विवाद राज्य सरकार…