एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मेला कमेटी और जिला प्रशासन मंडी द्वारा नगर निगम मंडी के सहयोग से छोटी काशी मंडी में पहली बार आयोजित मंडी आर्ट फेस्टिवल के तहत वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कलाकारों ने इंदिरा मार्केट और उपायुक्त कार्यालय मार्ग के समीप सार्वजनिक दीवारों पर मंडी की संस्कृति, देव परंपरा और इतिहास को दर्शाते आकर्षक भित्ति चित्र तैयार किए। महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान उपायुक्त अपूर्व देवगन और मेयर नगर निगम वीरेंद्र भट्ट ने विजेता टीमों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई की बैठक आयुक्त बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 5 करोड़ 71 लाख रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में विकासात्मक कार्यों के लिए 2 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपये व्यय करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त बाबा बालक नाथ के चैत्र मास के मिलन (मेला) के सफल आयोजन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर 64 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। आर्थिक सहायता मद में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मोहाली मोहाली में वर्ष 2021 में हुए चर्चित हत्याकांड मामले में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब 4 साल 3 महीने 8 दिन चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषियों में पंकज शर्मा निवासी बेला, थाना नादौन, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश और दलजीत कौर (निवासी कपूरथला) शामिल हैं। अदालत ने दोनों को IPC की धारा 302, 364, 201 और 120-बी के तहत सजा सुनाई है। मामले की सुनवाई कर रहे जज हरदीप सिंह ने कहा कि यह पूर्व नियोजित साजिश के तहत की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Himachal Pradesh University (HPU) ने बीएड और एमएड सेमेस्टर व वार्षिक प्रणाली की परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है। 25 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले जेबीटी टेस्ट को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।अब B.Ed और M.Ed की परीक्षाएं 2 मार्च 2026 से प्रारंभ होंगी। पहले यह परीक्षाएं 27 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जानी थीं। विश्वविद्यालय ने संशोधित डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। 23 फरवरी से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड HPU प्रशासन के अनुसार परीक्षार्थी 23 फरवरी से अपनी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी में साइबर ठगों ने एक सरकारी कर्मचारी को आईपीओ (IPO) में भारी मुनाफे का लालच देकर करीब 30 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना मध्य खंड मंडी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित के अनुसार, “वेल्थ एलायंस” और “इंडियन सॉवरिन थिंकिंग” नामक टेलीग्राम ग्रुप के जरिए उससे संपर्क किया गया। ठगों ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताते हुए IPO में कम समय में अधिक लाभ का भरोसा दिलाया। इसके बाद फर्जी निवेश एप डाउनलोड करवाया गया। एप पर शुरुआत में…