♈ मेष (Aries)गुरु तृतीय भाव में रहकर साहस और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाएंगे। शनि और मंगल बारहवें भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन इन खर्चों का संबंध जरूरी कार्यों से रहेगा। कारोबार में नई योजनाओं को लेकर मन में हल्की चिंता बनी रह सकती है, हालांकि धीरे-धीरे स्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पुराने अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा और किसी करीबी से अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमलाभाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा किए गए दावे जनता को गुमराह करने वाले हैं और प्रदेश से बाहर जाकर भी वास्तविक स्थिति छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। डोगरा ने कहा कि प्रदेश की लगभग 80 लाख जनता को लगातार भ्रमित किया जा रहा है। किसानों और बागवानों की स्थिति…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला HPU MBA Admission 2026 : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत संचालित इस कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है। एमबीए में प्रवेश एचपीयू मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (HPU MAT) के माध्यम से होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश के लिए प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू भी शामिल होंगे।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Himachal Panchayat Elections : हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायतीराज विभाग ने शुक्रवार को जिला परिषद चेयरमैन पद का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। इससे पूर्व पंचायत प्रधान, पंचायत वार्ड सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष और जिला परिषद वार्डों के लिए आरक्षण तय किया जा चुका था। अब जिप अध्यक्ष पद के लिए भी आरक्षण घोषित होने के बाद सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। विभाग की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार 12 जिलों में से छह जिलों में जिला परिषद अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Himachal Congress कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 71 ब्लॉकों के अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की मंजूरी के बाद महासचिव विनोद जिंटा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। कांग्रेसकी ओर से जारी सूची में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों के ब्लॉक अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। नियुक्तियों को आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा…