Author: ARB Times Team

♈ मेष राशि (Mesh) आज आत्मविश्वास आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को टालने के बजाय स्पष्टता के साथ आगे बढ़ें। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभकारी सिद्ध हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके पक्ष में जाएंगे और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, हालांकि सेहत को लेकर लापरवाही न करें।शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी ♉ वृष राशि (Vrishabha) आज मन में चल रही उलझनों को दूर करने का प्रयास करें। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर सकारात्मक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर के पाटबंगला मैदान में ब्लैक ब्वॉयज क्लब द्वारा आयोजित अविनाश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण में ब्लैक ब्वॉयज टीम ने विजेता बनकर खिताब अपने नाम किया। बॉल ब्रैकर किन्नौर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का समापन समारोह डॉ. प्रेम नेगी की मौजूदगी में हुआ, जिन्होंने मुख्यातिथि के तौर पर पुरस्कार वितरित किए। टूर्नामेंट का विवरण प्रतियोगिता की शुरुआत 5 फरवरी से हुई थी। कुल 32 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। फाइनल मैच का सारांश टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्लैक ब्वॉयज टीम ने निर्धारित 15 ओवरों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला के रोहडू उपमंडल के तहत पुलिस थाना चिडगाँव के बडियारा क्षेत्र में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय राकेश प्रताप के रूप में हुई है, जो बडियारा में एक सेब बागान में चौकीदार के तौर पर कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम राकेश प्रताप अपने दो से तीन अन्य नेपाली साथियों के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने राकेश प्रताप पर तेजधार हथियार और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर थाना क्षेत्र के नोगली बाजार में अज्ञात चोरों ने सार्वजनिक सुविधा के लिए लगाए गए वाटर कूलर को चोरी कर लिया। यह कूलर करीब तीन वर्ष पहले बाजार के बीचों-बीच लोगों की सुविधा के लिए स्थापित किया गया था। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात शातिर चोर जालीदार स्टैंड के अंदर से कूलर को निकालकर ले गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। हैरानी की बात यह है कि नोगली बाजार क्षेत्र का यह स्थान सबसे व्यस्त इलाकों में से एक माना जाता है। यह वाटर कूलर स्कूली बच्चों और आम राहगीरों के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रामपुर इकाई द्वारा विभिन्न प्रदेश स्तरीय एवं महाविद्यालय स्तरीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया गया। इस अभियान के माध्यम से छात्र हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। अभियान में प्रमुख मांगों में छात्र संघ चुनावों की बहाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से लागू करना तथा सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाना शामिल है। इसके अतिरिक्त महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रणाली को समाप्त कर नियमित शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग भी रखी…

Read More