Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पीजी कॉलेज रामपुर के अंतिम वर्ष के छात्र अंकित सिंह को NSUI हिमाचल प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर छात्र नेताओं में खुशी की लहर है। जिला अध्यक्ष सुरज, रामपुर परिसर अध्यक्ष कृष चौहान सहित अमित सिंह और अनुज बुशहरी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया है। छात्र नेताओं ने कहा कि अंकित सिंह ने हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्ष किया है और विभिन्न मुद्दों को मजबूती से प्रशासन के समक्ष उठाया है। उन्हें प्रदेश सचिव का दायित्व मिलने से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  Himachal Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने बुधवार को पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के डिलिमिटेशन (सीमांकन) का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। शेड्यूल सामने आते ही ग्रामीण इलाकों में चुनावी हलचल बढ़ गई है और संभावित उम्मीदवारों ने भी सक्रियता तेज कर दी है। कार्यक्रम के अनुसार 20 फरवरी तक डिलिमिटेशन प्रस्ताव की अधिसूचना जारी की जाएगी। 27 फरवरी तक सात दिनों की अवधि में आम जनता से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। संबंधित पंचायत क्षेत्रों के निवासी सीमांकन प्रस्तावों पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र भरमौर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लोथल गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरवन कुमार नामक व्यक्ति ने कथित रूप से शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ विवाद किया। विवाद बढ़ने पर उसने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन  हिमाचल प्रदेश के दभोटा क्षेत्र के माजरा गांव में विजिलेंस विभाग ने वन रक्षक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह ट्रैप कार्रवाई विजिलेंस डीएसपी डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में की गई। आरोपी को बुधवार को सोलन न्यायालय में पेश किया जाएगा। विजिलेंस के अनुसार माजरा गांव के एक व्यक्ति ने अपने खेत से कुछ पेड़ काट लिए थे। इसकी जानकारी वन रक्षक समीर को मिली। उसे कटे हुए पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट तैयार करनी थी। आरोप है कि वन रक्षक ने मामले को दबाने के लिए…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंडीगढ़  PGI Chandgarh में पत्नी का इलाज कराने आए हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर निवासी जोगिंदर सिंह, जो बिजली बोर्ड हेड ऑफिस शिमला से सेवानिवृत्त हैं, अपनी पत्नी राजू देवी के स्तन कैंसर के इलाज के लिए PGI की न्यू ओपीडी में आए थे। 16 फरवरी को दोपहर करीब 3:15 बजे वे न्यू ओपीडी परिसर में स्थित Punjab National Bank (PNB) के एटीएम से पांच हजार…

Read More