एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर शिमला। सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक एवं शिक्षाविद् डॉ. मुकेश शर्मा ने शनिवार को लोकभवन, शिमला में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने रामपुर एवं दलाश क्षेत्र की विभिन्न जमीनी समस्याओं को राज्यपाल के समक्ष प्रमुखता से रखा। राज्यपाल ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने डॉ. मुकेश शर्मा द्वारा शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विभिन्न विभागों द्वारा पूर्व में अस्वीकृत किए गए अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) के मामलों की पुनः समीक्षा करने का निर्णय लिया गया। एकमुश्त विशेष प्रावधान के तहत वास्तविक मामलों पर आवश्यक छूट देकर पुनर्विचार किया जाएगा। सरकारी भूमि पर कुछ अतिक्रमणों के नियमितीकरण नीति-2026 को मंजूरी दी गई। यह नीति भूमिहीन परिवारों और सीमांत किसानों की मानवीय समस्याओं के समाधान के लिए बनाई गई है, जो आवासीय, कृषि और बागवानी उद्देश्यों के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं पूर्व हिमकोफेड चेयरमैन कौल सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा ननखड़ी डिग्री कॉलेज के विलय के फैसले का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इस निर्णय को छात्र विरोधी बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। कौल सिंह ने कहा कि ननखड़ी जैसे पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में छात्रों की कम संख्या का हवाला देकर कॉलेज का विलय करना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से क्षेत्र की लगभग 15 पंचायतों के ग्रामीण इलाकों के गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों को भारी आर्थिक और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज बचत भवन के सभागार में आयोजित समारोह में जिला शिमला के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला परिषद के सभी 25 वार्डों से निर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण करने वालों में वार्ड संख्या 1 त्यावल-ज्यूरी से कुमारी अनुराधा, वार्ड संख्या 2 झाकड़ी से कुमारी ममता, वार्ड संख्या 3 नरैण से रॉनी, वार्ड संख्या 4 बगलती से रानु देवी, वार्ड संख्या 5 सीमा रणटाड़ी से सुरेंद्र रेटका, वार्ड संख्या 6 क्वार से मनजीत सिंह, वार्ड संख्या 7 खशधार से धर्मेंद्र…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) में भारत सरकार एवं निगम कार्यालय के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष की थीम “Inspired by Nature, For Climate, For Our Future” के अनुरूप परियोजना प्रमुख राजीव कपूर के नेतृत्व में विभिन्न जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख राजीव कपूर द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर की गई। इसके साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षुओं एवं उनके बच्चों के लिए नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एनजेएचपीएस एवं हिमाचल…