Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू राजकीय महाविद्यालय निरमंड की एनसीसी इकाई के 28 कैडेटों ने 26 मई से 4 जून 2026 तक रामपुर महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-222) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। यह शिविर 8 हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन रामपुर द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार तथा प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विपिन सिरचेक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कुल 432 कैडेटों ने भाग लिया। एनसीसी के ‘बी’ एवं ‘सी’ प्रमाण-पत्र परीक्षाओं के लिए यह प्रशिक्षण शिविर अनिवार्य माना जाता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नाैर किन्नौर जिला के पूह स्थित मिनी सचिवालय के सम्मेलन कक्ष में भारत-चीन व्यापार के संबंध में स्थानीय व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सहायक उपायुक्त विपन ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान सहायक उपायुक्त ने भारत-चीन व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आयात और निर्यात किए जाने वाले उत्पादों की सूची से संबंधित जानकारी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उपलब्ध करवाई, ताकि स्थानीय पंजीकृत व्यापारियों को पारंपरिक उत्पादों के व्यापार में किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। आयात किए जाने वाले प्रमुख उत्पादों में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया रामपुर इकाई ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए रामपुर के डकोलढ़ क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, दाल, तेल, चीनी तथा अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक सहायता पहुंचाना और समाज में सहयोग व मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना था। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संगठन ने कहा कि समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों की सहायता करना केवल सरकारों की ही नहीं, बल्कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर कोली समाज खंड इकाई रामपुर की बैठक अध्यक्ष मदन कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से कोली समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कोली समाज खंड इकाई रामपुर की कार्यकारिणी सहित अन्य सदस्य भी सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस अवसर पर समाज ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए हृदय रोग से पीड़ित कमला देवी पत्नी शीशू पाल, निवासी गांव…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद, दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान और सह-संयोजक रणजीत ठाकुर ने संयुक्त बयान जारी कर हिमाचल प्रदेश सरकार तथा मिल्क फेडरेशन पर पिछले दो माह से दूध उत्पादकों की भुगतान राशि लंबित रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दूध के खरीद मूल्य में वृद्धि किए जाने से इस व्यवसाय से जुड़े हजारों परिवारों को लाभ अवश्य मिला है, लेकिन समय पर भुगतान न मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि…

Read More