हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। राज्य सरकार के निर्णय से 246 पूर्व सैनिकों को मानद हेड कांस्टेबल और 115 को मानद एएसआई पद प्रदान किए गए हैं।
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | राेहड़ू जिला शिमला के रोहड़ू थाना में वर्ष 2022 में दर्ज 52.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) की बरामदगी और तस्करी से जुड़े मामले में विशेष न्यायाधीश, रोहड़ू की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोग संख्या 122/2022, दिनांक 17 जुलाई 2022, के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 में दर्ज इस मामले में 37 वर्षीय गगन भूषण निवासी गांव बिजोरी, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला को दोषी ठहराया गया। अदालत ने उसे 4 वर्ष के कठोर कारावास तथा 20 हजार रुपये जुर्माने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित ‘‘Canvas of The Hills’’ कला महोत्सव में देशभर के प्रतिष्ठित चित्रकारों और कलाकारों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने शिमला की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अपने कैनवास पर जीवंत रूप में उकेरा। इस अवसर पर उपायुक्त एवं अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने सभी प्रतिभागी कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलाकारों ने अपनी रचनात्मक कृतियां भी उपायुक्त को भेंट कीं। इन उत्कृष्ट चित्रों की भविष्य में विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिससे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर गोविंद बल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर और राजकीय महाविद्यालय निरमंड में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है। प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। रामपुर महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, बी-वॉक और बीसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थी 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं। पहली मेरिट सूची 20 जून को शाम 5 बजे जारी होगी, जबकि चयनित विद्यार्थियों को 21 से 23 जून तक शुल्क जमा करना होगा। दूसरी मेरिट सूची 24 जून को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर जिला परिषद चुनावों में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनावी मुकाबले में भाजपा समर्थित दो, कांग्रेस समर्थित एक तथा एक आजाद उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की है। जिला परिषद वार्ड त्यावल-ज्यूरी से कांग्रेस समर्थित अनुराधा ने शानदार जीत हासिल की। अनुराधा को कुल 7,211 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजाद उम्मीदवार शशि जिंटा को 4,343 और भाजपा समर्थित रेखा कुमारी को 1,781 वोट मिले। जिला परिषद वार्ड झाकड़ी में भाजपा समर्थित उम्मीदवार ममता आजाद विजयी रहीं। उन्हें 5,730 मत प्राप्त…