एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंडीगढ़ एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम के मार्गदर्शन में 16 से 30 मई 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया गया। पखवाड़े के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के तहत 18 मई को प्रशासनिक भवन में क्षेत्रीय कार्यालय के सभी कार्मिकों ने स्वच्छता शपथ लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके बाद 21 मई को कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम के नेतृत्व में सेक्टर-42ए स्थित आवासीय…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने बजट घोषणा के अनुरूप चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण राशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने विभागाध्यक्षों को करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए लंबित आवेदनों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि सरकार इन मामलों में जल्द निर्णय ले सके। उन्होंने चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाए गए सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल की धार गौरा पंचायत के कोटी गांव में भालू के हमले ने पशुपालकों को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार देर रात एक भालू ने पशुशाला की छत तोड़कर अंदर प्रवेश किया और भारी तबाही मचाते हुए राम दास की करीब 70 भेड़ों को मार डाला। हमले में कई अन्य भेड़ें घायल भी हुई हैं, जिससे पशुपालक को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार प्रभावित पशुपालक रामदास की पशुशाला में लगभग 150 भेड़ें मौजूद थीं। रात करीब नौ से दस बजे के बीच हुई इस घटना के दौरान आसपास…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देने के उद्देश्य से “बैक टू लाइफ” थीम पर शिमला ग्रीष्मोत्सव फिल्म फेस्टिवल 2026 आयोजित किया जाएगा। यह फिल्म महोत्सव 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा। जिलाधीश एवं अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने बताया कि आज का युवा वर्ग तेजी से नशे, विशेषकर सिंथेटिक ड्रग्स “चिट्टा” जैसी घातक प्रवृत्तियों की गिरफ्त में आ रहा है। इससे परिवार, समाज…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र के 21 विद्यार्थियों ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर अपने शैक्षणिक अनुभव साझा किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस योजना का लाभ उठाकर अपने जीवन के लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार…