एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नव स्तरोन्नत सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छोटा शिमला में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के सवालों के सहजता से जवाब दिए और शिक्षा व्यवस्था, कौशल विकास तथा नशा-निवारण अभियान पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल भाषण देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर शिक्षा व्यवस्था की कमियों को समझना और उन्हें दूर करना है। उन्होंने कहा…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित की असीम कृपा से सराहन बुशहर स्थित भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट परिसर में संयोजक स्तरीय महिला निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक समागम में बड़ी संख्या में साध-संगत एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में रामपुर संयोजक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न शाखाओं की बहनों ने सुंदर भजनों, गीतों एवं प्रेरणादायक विचारों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। समागम में रामपुर, ज्यूरी, भुटी, सराहन, किन्नू तथा कुमारसैन क्षेत्र की साध-संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर देश की प्रतिष्ठित एवं सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना Nathpa Jhakri Hydro Power Station में SJVN Limited का 39वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस Rajeev Kapoor द्वारा एसजेवीएन ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एसजेवीएन गीत गाकर समारोह की शुरुआत की। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “पीपल चॉइस एसजेवीएन स्टार अवार्ड” समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, समर्पण एवं निगम के प्रति प्रतिबद्धता के लिए आठ कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक कर्मचारियों को सम्मानित किया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर SJVN Limited का 39वां स्थापना दिवस लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एलएचईपी-1 विवेक शर्मा ने एसजेवीएन ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर आरएचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, अल्का जासवाल, अरविन्द गुप्ता, संजीव कौशल सहित सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को मनोरंजक एवं आकर्षक बनाने के लिए बच्चों, महिलाओं और कपल्स हेतु विभिन्न फन गेम्स आयोजित किए गए, जिनका उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद लिया। विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कार देकर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर विकास खंड की 39 पंचायतों में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर ने रविवार को 83 पोलिंग पार्टियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं नायब तहसीलदार अनमोल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पोलिंग पार्टियां 25 मई को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए आवश्यक तैयारियां करेंगी और इसकी रिपोर्ट निर्वाचन अधिकारियों को सौंपेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और होमगार्ड जवानों की भी तैनाती की गई है।…