एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ू रोहड़ू नगर परिषद् चुनाव इस वर्ष महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल बनने जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह महिला कर्मचारियों के नेतृत्व में संपन्न करवाने के उद्देश्य से गुरुवार को महिला पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। इस दौरान सभी महिला कर्मचारी पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में नजर आईं, जिससे पूरा माहौल सांस्कृतिक रंग और उत्साह से भर गया। रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि नगर परिषद् रोहड़ू के सभी मतदान केंद्रों का संचालन इस बार पूर्णतः महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड एवं डिग्री कॉलेज बालना (नोगली) में आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को आतंकवाद के दुष्परिणामों, राष्ट्रीय एकता और देश की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्राचार्या ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद केवल किसी एक देश या समाज के लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू में आध्यात्मिक गुरु एवं Art of Living के संस्थापक Sri Sri Ravi Shankar से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भाग लिया। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री और श्री श्री रविशंकर के बीच हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा बेसहारा गौवंश के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर उपमंडल रामपुर के ज्यूरी में बुधवार को शहीद पवन दंगल की स्मृति में रक्तदान सेवा परिवार ज्यूरी और आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त एकत्र कर महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी, रामपुर भेजा गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ शहीद पवन दंगल के पिता शिशुपाल दंगल ने किया। इस दौरान महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी, रामपुर से डॉ. मानसी अपनी टीम सहित शिविर के संचालन के लिए पीएचसी ज्यूरी पहुंचीं। वहीं आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के डॉक्टर विपिन सोनी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह 6 बजे मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन की शुरुआत दत्तनगर ग्राउंड से हुई, जिसका निर्धारित मार्ग कोयल रोड तक रखा गया और वापस दत्तनगर ग्राउंड में इसका समापन हुआ। मिनी मैराथन में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें पुरुष, महिला और बच्चों के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई थीं। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ दौड़ में भागीदारी निभाई। इस अवसर…