Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार एसजेवीएन के रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन (एचपीएस) में 16 से 31 मई 2026 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में राजकीय माध्यमिक पाठशाला तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला, ब्रो के 110 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों और अधिकारियों ने स्वच्छता संबंधी नारों एवं बैनरों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में छात्र परिषद के हेड बॉय एवं हेड गर्ल के चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मतदान के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव परिणामों में जमा दो आर्ट्स के छात्र राहुल हेड बॉय चुने गए, जबकि जमा दो की छात्रा नेहा हेड गर्ल निर्वाचित हुईं। इसके अतिरिक्त योग राज नेगी को को-हेड बॉय तथा जेस्मिन नेगी को को-हेड गर्ल चुना गया। सोमवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद एवं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर के खनेरी स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को Fortis Hospital Mohali के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा यूरोलॉजी संबंधी रोगों की जांच की गई। शिविर में किडनी में पथरी, प्रोस्टेट की समस्या, बार-बार पेशाब आना, पुरुष रोग एवं अन्य यूरोलॉजी संबंधी बीमारियों की जांच और परामर्श दिया गया। इस निशुल्क जांच शिविर का नेतृत्व रामपुर बाजार निवासी एवं वरिष्ठ नागरिक सतीश अग्रवाल के पुत्र डॉ. नितीश अग्रवाल ने किया। डॉ. अग्रवाल एक रोबोटिक सर्जन हैं और वर्तमान में Fortis Hospital Mohali में यूरोलॉजी विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा के बाद…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर नगर परिषद चुनाव 2026 में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। नौ वार्डों वाली नगर परिषद में पहली बार भाजपा ने बहुमत हासिल करते हुए 5 सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगा दी। वहीं कांग्रेस के खाते में 4 सीटें गईं। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 2 से रोहित नेगी, वार्ड नंबर 5 से नितिका गुप्ता, वार्ड नंबर 6 से उमा देवी, वार्ड नंबर 7 से सुंदर लाल और वार्ड नंबर 8 से चंद्र प्रभा विजयी रहीं। कांग्रेस की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शुक्रवार को कमला नेहरू अस्पताल को स्थानांतरित किए जाने तथा गायनी ओपीडी को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शिफ्ट करने के विरोध में जिलाधीश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को समिति की राज्य अध्यक्ष रंजना जरेट और राज्य सचिव फालमा चौहान ने संबोधित किया। प्रदर्शन से पूर्व समिति ने पिछले एक सप्ताह के दौरान शिमला शहर में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान का ज्ञापन जिलाधीश के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार को सौंपा। इसके बाद धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला अस्पताल के…

Read More