Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में आउटगोइंग कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए यूजीसी नेट/सेट एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करना तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ और अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति, अध्ययन सामग्री, समय प्रबंधन, परीक्षा पैटर्न और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। व्याख्यान…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन अधिकारी (एमसी) एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने मतदान प्रक्रिया में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम मशीनों के वितरण से पूर्व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान ईवीएम संचालन, मॉक पोल, मतदान प्रारम्भ और समाप्ति की औपचारिकताओं, मतदाता पहचान, मतदान अभिलेखों के रख-रखाव तथा सीलिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार तथा एसजेवीएन निगम मुख्यालय शिमला के दिशा-निर्देशों के तहत नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। यह अभियान 16 से 31 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत शपथ ग्रहण समारोह से हुई, जिसमें परियोजना परिसर, झाकड़ी तथा नाथपा डैम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल की कूट और बधाल पंचायतों में इस बार पंचायत चुनाव सर्वसम्मति और आपसी सहमति के साथ निर्विरोध संपन्न हुए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों के निर्विरोध चुने जाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है, क्योंकि अब सरकार द्वारा मिलने वाली विशेष प्रोत्साहन राशि पंचायतों के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। कूट पंचायत में सुषमा देवी को प्रधान और विक्रम सिंह को उप प्रधान निर्विरोध चुना गया। वहीं वार्ड सदस्य के रूप में वार्ड-1 से सीमा रानी, वार्ड-2 से राजेश कुमार, वार्ड-3 से संतोष कुमारी, वार्ड-4 से राधा देवी और वार्ड-5 से यशवंत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू भारत में फ्रांस के राजदूत Thierry Mathou दो दिवसीय प्रवास पर जिला कुल्लू पहुंचे, जहां उन्होंने ‘हिमाचल प्रदेश आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम’ (HPDRRP) की प्रगति की समीक्षा की। भुंतर हवाई अड्डे पर हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सचिव (राजस्व-आपदा प्रबंधन) एवं परियोजना निदेशक (HPDRRP) निशांत ठाकुर ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कुल्लू स्थित बहुद्देशीय भवन के बैठक हाल में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में उन्होंने अध्यक्षता की। बैठक के दौरान HPDRRP के तहत चल रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। यह कार्यक्रम फ्रांसीसी एजेंसी एएफडी (AFD)…

Read More