एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद गठन हेतु भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, अनुशासन और गौरवपूर्ण माहौल से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या आशा सोफ्टा, मीनाक्षी कॉल, मुख्य समन्वयक चिंतामणि देष्टा, स्कूल प्रबंधक संजीव रांझा, मुख्य सलाहकार रोहित चड्ढा, अध्यापकगण तथा कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर पुलिस ने तकलेच से बाहली मार्ग के बीच टेलीकॉम कंपनी के 70 लोहे के पोल चोरी होने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चोरी की यह वारदात 5 और 6 मई की रात को अंजाम दी गई थी। मामले की शिकायत टेलीकॉम कंपनी से जुड़े बाबू सिंह देशवाल ने पुलिस थाना रामपुर में दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात चोर गैस कटर की मदद से करीब 70 एच-पोल काटकर मौके से ले गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर के आम चुनाव के लिए मतदान 17 मई को आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर परिषद क्षेत्र के कुल 9 वार्डों में मतदान होगा। अंतिम एवं अनुपूरक मतदाता सूची के अनुसार कुल 4060 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2083 पुरुष और 1977 महिला मतदाता शामिल हैं।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में बुधवार को जिला शिक्षा विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल कुमार तथा अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष जिला बिलासपुर के 21 विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की प्रदेश स्तरीय टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है। 12वीं कक्षा में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू जिला कुल्लू के राजकीय महाविद्यालय निरमंड के प्राचार्य डॉ. कुलजीत सिंह तथा सहायक प्राध्यापक कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर ने बुधवार को रीता मोड़ के समीप निर्माणाधीन नए महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं श्रमिकों से बातचीत की। प्राचार्य डॉ. कुलजीत सिंह ने बताया कि नए महाविद्यालय परिसर का निर्माण कार्य अब तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्माण…