Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026 के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न कारणों से कुल 21 नामांकन पत्र रद्द किए गए। इसके बाद अब जिले में कुल 4682 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद सही पाए गए उम्मीदवार 14 और 15 मई को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के आह्वान पर रामपुर, नीरथ, बायल, झाकड़ी और नाथपा में “राष्ट्रीय मांग दिवस” व्यापक और संघर्षपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन, धरना, गेट मीटिंग और श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाकर केंद्र सरकार की कथित कॉर्पोरेट समर्थक एवं मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, राहुल विद्यार्थी, दिनेश मेहता और नीलदत्त ने कहा कि मजदूर वर्ग अपने अधिकारों पर हो रहे हमलों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। देशभर में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी दत्तनगर और डीएवी कुमारसैन में किया गया, जिसमें डीएवी रामपुर के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने योगा, टेबल टेनिस और खो-खो जैसी स्पर्धाओं में शानदार खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए कई स्वर्ण पदक हासिल किए। अंडर-14 छात्रा वर्ग की योगा टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। इस टीम में प्रिशा डोगरा, अद्विका, खनक बंसल, दिग्वी और कियान राज भंडारी शामिल रहे। वहीं एकल योग प्रतियोगिता में प्रिशा डोगरा ने भी स्वर्ण…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू सीनियर सिटीज़न्स काउंसिल, कुल्लू ने नेहरू पार्क, सरवरी परिसर में प्रस्तावित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) को लेकर दायर जनहित याचिका पर माननीय हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश का स्वागत किया है। न्यायालय ने 8 मई 2026 को मामले में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। यह मामला नगर परिषद कुल्लू द्वारा नेहरू पार्क परिसर में कूड़ा प्रबंधन हेतु MRF स्थापित करने के निर्णय से जुड़ा है। परिषद ने पार्क की सुरक्षा और उसके मूल स्वरूप को संरक्षित रखने के उद्देश्य से उच्च न्यायालय का रुख किया था। सीनियर सिटीज़न्स काउंसिल, कुल्लू …

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू कुल्लू जिला एथलेटिक संघ (केडीएए) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन ढालपुर मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। प्रतियोगिता में बजौरा स्थित Snower Valley School ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि Cambridge International School Mohal उपविजेता रहा। समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं कुल्लू जिला खेल अधिकारी Kavita Thakur मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र वितरित किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और युवाओं…

Read More