एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन चार जिला परिषद वार्डों से कुल 16 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ-साथ कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों और निर्दलीयों ने भी ताल ठोक दी, जिससे चुनावी मुकाबला रोचक बन गया है। कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों ने खास तौर पर ज्यूरी-त्यावल और नरैण वार्ड में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ज्यूरी-त्यावल वार्ड से शशि जिंटा द्रोहा और…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर की तकलेच पंचायत के कई गांव इन दिनों भालू के आतंक से दहशत में हैं। ताजा मामला पंचायत के कुबंन गांव का है, जहां रविवार रात एक भालू ने कई बागीचों में घुसकर भारी तबाही मचाई। भालू ने प्लम, शक्करपारे और आड़ू जैसे स्टोन फ्रूट्स से लदे कई पेड़ों को नीचे से तोड़ दिया, जिससे बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार भालू ने गुमान कायथ, अब्बू कायथ, परसराम, राजू भलूनी, रोशनलाल, रामेश्वर कायथ और जवाहर भलूनी के बागीचों में जमकर उत्पात मचाया। भालू ने न केवल तैयार फसल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंडीगढ़ एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ में कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम के मार्गदर्शन में अधिकारियों, कर्मचारियों, आश्रित परिवारों एवं संविदा कर्मचारियों के कल्याण हेतु निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं स्वास्थ्य परिचर्चा (हेल्थ टॉक) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 8 मई 2026 को मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यपालक निदेशक ने मैक्स हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. इवान जोशी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद डॉ. इवान जोशी ने स्वास्थ्य जागरूकता पर विस्तृत चर्चा करते हुए पेट एवं लिवर से संबंधित बीमारियों के बारे में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर जिला किन्नौर के सांगला मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम पंचायत थेमगरंग के बोनिंघ सारीग निवासी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकुमार पुत्र भीमसुख के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या HP 26 A 3392 अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रामकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने आगामी जिला परिषद चुनावों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। संगठन की मजबूती और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने इस बार अनुभवी चेहरों पर दांव खेला है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने इन नामों की आधिकारिक पुष्टि की है। घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है: ज्यूरी-त्यावल वार्ड: अनुराधा झाकड़ी वार्ड: इंदु बाला नरेण वार्ड: सुदेश कौशिक बगलती वार्ड: रमिला कैरो अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया…