Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर में आयोजित dJ NatioN Sports Fest 2026 के अंतर्गत आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को सफल समापन हो गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा, जिसमें Royal FC Chandigarh ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि FC Rohru उपविजेता रही। टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने भाग लेते हुए उच्च स्तर का खेल प्रस्तुत किया। मैचों के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, आपसी तालमेल, रणनीति और खेल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी में बुधवार को 14वीं बटालियन एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की ओर से विद्यार्थियों के लिए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने और सूझबूझ से कार्य करने के प्रति जागरूक करना था। एनडीआरएफ टीम का नेतृत्व प्यारे लाल भंडारी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति, भूकंप, बाढ़ और अन्य आपदाओं से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। साथ ही सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे आपातकालीन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर विकास खंड में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को राजकीय महाविद्यालय रामपुर के सभागार में मतदान कर्मियों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन खंड विकास कार्यालय रामपुर की ओर से किया गया, जिसमें चुनाव ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र की 39 पंचायतों में तीन चरणों में मतदान…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के समर हिल स्थित लाल चौक में एसएफआई ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नीट और नेट परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों ने एनटीए का पुतला फूंका और चक्का जाम कर अपना रोष प्रकट किया। एसएफआई की अखिल भारतीय कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व एसएफआई इकाई सचिव मुकेश और इकाई उपाध्यक्ष आशीष ने किया। इस दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार और एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसएफआई नेताओं ने कहा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लोक भवन में यूथ फॉर वॉलंटरी एक्शन इन हिमाचल (युवाह) द्वारा आयोजित ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान प्रदेश के सभी 12 जिलों में चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं और आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। इस अवसर पर युवाह के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर संगठन के मिशन ‘यूथ फॉर राइज-नो टू ड्रग्स, यस टू पैशन’ की विस्तृत जानकारी साझा की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान के…

Read More