Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Bilaspur: बिलासपुर के 21 मेधावी विद्यार्थियों काे जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में प्रदेश मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिला बिलासपुर के 21 मेधावी विद्यार्थियों को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। उपायुक्त राहुल कुमार ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच का संदेश दिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर

    जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में बुधवार को जिला शिक्षा विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल कुमार तथा अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

    इस वर्ष जिला बिलासपुर के 21 विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की प्रदेश स्तरीय टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है।

    12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी

    12वीं विज्ञान संकाय में मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दिवांगी ने 490 अंक लेकर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरठीं के शिवम शर्मा सातवें स्थान पर रहे, जबकि आर.के. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल घंडालवीं की मुस्कान शर्मा ने आठवां स्थान हासिल किया। वहीं जुखाला की अनन्या शर्मा और मिनर्वा स्कूल की वैदेही शर्मा संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहीं।

    कला संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जकातखाना की गौरी शर्मा ने प्रदेश में चौथा स्थान तथा बरठीं की तेजस्विनी शर्मा ने दसवां स्थान प्राप्त किया।

    10वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राएं

    10वीं कक्षा में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर की पूर्णिमा शर्मा ने 99.71 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आर.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंडालवीं के अभिमन्यु पटियाल और हिम सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हर्षिता संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे। हिम सर्वोदय स्कूल की काव्या ने सातवां स्थान हासिल किया।

    इसके अलावा ऋद्धिमा ठाकुर, आरव शर्मा, आयुष शर्मा, नविता शर्मा, जैस्मिन, हर्षिता चड्ढा, प्रांशी गुप्ता और मनीषा शर्मा सहित अन्य विद्यार्थियों को भी प्रदेश मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

    समारोह में उपनिदेशक उच्च शिक्षा नरेश चंदेल, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #Bilaspur #BilaspurNews #BoardExam2026 #EducationNews #himachalpradesh #HPBOSE #hpnews #MeritList #StudentAchievement #TopperStudents
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: रीता मोड़ के समीप निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय निरमंड के नए परिसर का निरीक्षण
    Next Article दैनिक राशिफल 14 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: रामपुर में 17 और 18 नवंबर को होगा WILDE Student Conference 2026

    November 13, 2026

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी स्कूल में शिक्षकों को मिलेट्स के महत्व के प्रति किया जागरूक, डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने दी पोषण संबंधी जानकारी

    October 31, 2026

    JNVST: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026

    Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr/Kinnaur: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: किन्नौर, रामपुर व आनी में विभिन्न मामलों का होगा निपटारा

    April 17, 2026

    हिमाचल प्रदेश में तीन मंजिला से अधिक भवनों के लिए स्ट्रक्चर इंजीनियर रिपोर्ट अनिवार्य

    December 13, 2025

    Shimla : युवाओं को अस्थायी नहीं, 58 साल वाली पक्की नौकरी दे सरकार : जयराम ठाकुर

    November 17, 2025

    दैनिक राशिफल 11 फरवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    February 11, 2026

    दैनिक राशिफल : Saturday, November 8, 2025

    November 8, 2025

    Mandi: आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने मंडी पहुंचा केंद्रीय दल, धर्मपुर क्षेत्र में लिया स्थलीय निरीक्षण

    July 19, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 7 1
    Users Today : 3
    Total Users : 128971
    Total views : 251877
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.