एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने, अनुशासन की भावना विकसित करने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सेवानिवृत्त सैनिकों और पूर्व सैन्य अधिकारियों की सेवाएं ली जाएंगी। यह निर्णय शनिवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित जिला एंकॉर्ड समिति की बैठक में लिया गया। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। बैठक में जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों, संवेदनशील पंचायतों को रेड जोन से येलो जोन में लाने और विभिन्न विभागों के प्रयासों की समीक्षा की गई।…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला शहर के सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को बचत भवन में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल परिसरों की सुरक्षा, संभावित खतरों की रोकथाम, नियमित सुरक्षा जांच और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शिमला शहर के 28 सरकारी एवं निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। स्कूलों को बैठक में शामिल होने के लिए दो बार रिमाइंडर भी भेजे गए थे। इसके बावजूद…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर वैदिक सप्ताह एवं संस्कृत दिवस का श्रद्धा, उत्साह और वैदिक परंपराओं के अनुरूप भव्य आयोजन किया गया। पूरे सप्ताह विद्यालय परिसर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपराओं, संस्कारों और प्रकृति संरक्षण के महत्व से अवगत करवाया गया। वैदिक सप्ताह के तहत विद्यालय में चार दिवसीय वैदिक हवन का आयोजन किया गया। हवन के दौरान ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद से संबंधित सौ-सौ आहुतियां अग्नि में समर्पित की गईं। प्रतिदिन विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने हवन में सहभागिता करते…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर मानसून 2026 के दौरान रामपुर और ननखड़ी विकास खंड में हुई क्षति की पुनर्बहाली को लेकर शनिवार को उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी परिसंपत्तियों और आधारभूत संरचनाओं को मानसून के दौरान हुए नुकसान की समीक्षा की गई तथा उनकी पुनर्बहाली के लिए संबंधित विभागों द्वारा तैयार किए जाने वाले प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सरकारी प्राथमिक विद्यालयों, महिला मंडलों, युवक केंद्रों, पंचायत घरों, सामुदायिक भवनों, आंगनवाड़ी केंद्रों, ग्रामीण सड़कों और पेयजल आपूर्ति योजनाओं की पुनर्बहाली…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को रामपुर में खंड अध्यक्ष बुद्धि सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सिटी रामपुर के जोन प्रभारी एवं जिला शिमला से विशेष रूप से उपस्थित हरदयाल सिंह ने भी भाग लिया। इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगों और आगामी आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 सितंबर 2026 को शिमला में प्रस्तावित विधानसभा घेराव और रोष रैली में रामपुर से 100 से अधिक पेंशनर भाग लेंगे। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के…