एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत सरकारी अस्पतालों, मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में उपचार के खर्च के भुगतान से संबंधित नियमों में संशोधन किया है। विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना ने 8 अप्रैल 2020 को जारी पूर्व अधिसूचना का स्थान ले लिया है। नई व्यवस्था के तहत हिमकेयर योजना के अंतर्गत उपचार के लिए सरकारी अस्पतालों तथा मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों को वास्तविक रूप से हुए खर्च (Actual Expenditure Cost) अथवा निर्धारित पैकेज दरों, जो भी लागू हो, के आधार पर प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों को वास्तविक…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने प्रदेश में सेब की खरीद के लिए CA (Controlled Atmosphere) कंपनियों द्वारा समय पर खरीद दरें स्पष्ट रूप से घोषित न किए जाने पर रोष जताया है। संघ के अध्यक्ष सोहन ठाकुर और सचिव पूर्ण ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि अदानी, बीजा, देवभूमि, इंद्रप्रस्थ सहित अन्य CA कंपनियों द्वारा इस वर्ष सेब के रेट स्पष्ट रूप से सामने न आने से प्रदेश के बागवानों में भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हिमाचल सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन ठाकुर व सचिव पूर्ण ठाकुर संघ पदाधिकारियों ने कहा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पुलिस थाना रामपुर में दर्ज लापता बालिका की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बालिका को जिला कुल्लू के आनी तहसील के टांडी क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बालिका के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद उसकी तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 88/2026, दिनांक 26 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 332(c), 115(2), 324(4) और 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने विभिन्न स्तरों पर तलाश करते…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू ग्रेटर हिमालय की जांस्कर पर्वतमाला में जिला लाहौल की 6048 मीटर ऊंची अज्ञात चोटी पर दस सदस्यीय पर्वतारोही दल ने पहली बार सफलतापूर्वक आरोहण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अभियान के दौरान पर्वतारोहण अनुदेशक एवं पैराग्लाइडिंग पायलट गिमनर सिंह ने चोटी के शिखर से पैराग्लाइडिंग कर साहसिक क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज की। चोटी पर सफल आरोहण के बाद उसके शिखर से पैराग्लाइडिंग करना गिमनर सिंह के साहस, कौशल और साहसिक प्रतिभा को दर्शाता है। अभियान दल के अनुसार, किसी अज्ञात चोटी के शिखर से पैराग्लाइडिंग का यह पहला प्रयास है। दल ने चोटी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर डिजिटल युग में सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक और किफायती बनाने की दिशा में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने हिमबस प्लस कार्ड की शुरुआत की है। यह कार्ड यात्रियों को नकदरहित यात्रा के साथ किराये में रियायत और मासिक यात्रा व्यय के आधार पर कैशबैक की सुविधा भी देगा। नियमित रूप से एचआरटीसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह योजना खास तौर पर उपयोगी साबित हो सकती है। राष्ट्रीय साझा गतिशीलता कार्ड व्यवस्था के अनुरूप तैयार हिमबस प्लस कार्ड से सामान्य यात्रियों को मूल किराये पर 5 प्रतिशत, जबकि वरिष्ठ नागरिकों…