Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर अतिक्रमण और लंबे समय से सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी वाहनों को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। भैरा खड्ड से बधाल तक एनएच-05 के करीब 53 किलोमीटर हिस्से में 539 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग विंग की ओर से संबंधित लोगों को नियमानुसार नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में उपमंडलाधिकारी रामपुर बुशहर ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त शिमला को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है। रिपोर्ट में एनएच-05 पर चिह्नित अतिक्रमणों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को ग्राम पंचायत रनोल के कोटी बाई में आयोजित ‘उजैन मेला’ के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और स्थानीय लोगों को बधाई दी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ऐसे मेले प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। क्षेत्र में 120 करोड़ रुपये के सड़क कार्य प्रगति…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर बुशहर ने रविवार को व्यापक पौधारोपण अभियान आयोजित किया। अभियान के दौरान क्षेत्र में करीब 200 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों और महिला मंडलों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल प्रकृति के प्रति कर्तव्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी भी है। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा भविष्य के स्वच्छ, स्वस्थ…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को उपमंडल कोटखाई की ग्राम पंचायत रावलाक्यार में 4 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत होने वाले थाना संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 77वें वन महोत्सव के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रावलाक्यार के परिसर में पौधरोपण भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण और उन्नयन कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। थाना संपर्क मार्ग के उन्नयन से थाना सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हमीरपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मशीनें स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से मेडिकल कॉलेजों में जांच सुविधाएं और अधिक सटीक एवं प्रभावी होंगी तथा मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। मुख्यमंत्री रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के कांगू में आयोजित जन स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में स्थापित की जा रही अत्याधुनिक मशीनें फिलहाल…

Read More