एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर आर्यावर्त इंस्टीट्यूट रामपुर बुशहर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश सरकार के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक राकेश वशिष्ठ ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आर्यावर्त सोसायटी के महामंत्री ओम बगई, कोषाध्यक्ष दिवान लक्टू, रक्तदान सेवा परिवार के महासचिव तिलक राज, नृत्य शिक्षा अकादमी रामपुर बुशहर की संस्थापक शिक्षा राव तथा चंद्र प्रकाश जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान के प्रबंध निदेशक पीयूष प्रार्थी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत रवीता…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को संगठित रूप से आगे बढ़ाने के लिए परशुराम सेवा समिति का गठन किया गया है। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान समिति की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति की बागडोर अशोक शर्मा को अध्यक्ष के रूप में दी गई है, जबकि देशबंधु शर्मा उपाध्यक्ष और मोंटी लिहान्टू महासचिव चुने गए। इसके अलावा हितेश शर्मा को सचिव, विवेक शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा मोहित शर्मा को प्रेस सचिव बनाया गया। विनय शर्मा को समिति में विशेष सलाहकार का दायित्व…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा द्वारा पारित ‘हिमाचल प्रदेश सड़क अवसंरचना संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2026’ प्रदेश में सड़क अधोसंरचना की सुरक्षा, रख-रखाव और प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संशोधनों का उद्देश्य कानून के प्रवर्तन को अधिक त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही आम जनता और विभागीय अधिकारियों के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं को भी सरल बनाया गया है। डिजिटल मैपिंग से तेज होगी प्रवर्तन प्रक्रिया विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि संशोधित प्रावधानों में सड़क अधोसंरचना के डिजिटल एवं जियो-कोऑर्डिनेटेड मानचित्र तैयार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में कैल्शियम अमोनियम नाइट्रेट (कैन) उर्वरक की उपलब्धता न होने से सेब उत्पादकों के सामने आ रही समस्याओं का मामला केंद्रीय स्वास्थ्य एवं रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष उठाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से कैन उर्वरक के उत्पादन और उपलब्धता को जल्द सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में रोहित ठाकुर ने कहा कि सेब उद्योग हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। यह प्रतिवर्ष प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगभग 6,000 करोड़ रुपये का योगदान देता है और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रामपुर मंडल की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामपुर विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष दीप कुमार ने की। इस अवसर पर भाजपा रामपुर मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान और मंडल महामंत्री राममूर्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में युवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को और अधिक मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित युवा…