एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को बहुउद्देश्यीय भवन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं दिशा समिति की अध्यक्ष कंगना रणौत ने की। बैठक में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास, समिति के नामांकित सदस्य और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों और दिए गए सुझावों पर हुई कार्रवाई की भी जानकारी ली…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार द्वारा शपथ पत्र और पावर ऑफ अटॉर्नी के शुल्क में की गई बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को जनविरोधी बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों, किसानों-बागवानों, छात्रों, बेरोजगार युवाओं और पेंशनधारकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। कौल सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन 3 सितंबर को सदन में भारतीय स्टांप विधेयक, 2026 पारित किया गया। इसके तहत शपथ पत्र का शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है। वहीं,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल ने रविवार को एसजेवीएन के 1500 मेगावाट क्षमता वाले नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन का दौरा कर विद्युत उत्पादन, परिचालन व्यवस्था, अनुरक्षण कार्यों और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। परियोजना में पहुंचने पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने राजेश कुमार चंदेल का हिमाचली परंपरा के अनुसार स्वागत किया। दौरे के दौरान निदेशक ने पावर हाउस, नियंत्रण कक्ष सहित हाइड्रो पावर स्टेशन के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत उत्पादन से संबंधित गतिविधियों के साथ-साथ संयंत्र के संचालन एवं अनुरक्षण व्यवस्था की भी जानकारी ली। परियोजना प्रमुख…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर डीएवी पब्लिक स्कूल दत्तनगर में साइबर अपराध, नशा मुक्ति एवं यौन शिक्षा विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीपीओ रामपुर नरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों की जानकारी दी और उन्हें साइबर अपराध तथा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। व्याख्यान में कक्षा आठवीं से 12वीं तक के करीब 500 विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को एनडीपीएस अधिनियम, नशीले पदार्थों के सेवन और तस्करी से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के बी.टेक. के 44 मेधावी विद्यार्थियों को जापान के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण-2026 के लिए वर्चुअल माध्यम से रवाना किया। उन्होंने जापान यात्रा पर जा रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर हो रहे तकनीकी विकास, नवाचार और कार्य संस्कृति को समझने का अवसर मिलेगा। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर टूर 6 से 12 सितंबर, 2026 तक चलेगा। विभाग द्वारा आयोजित यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर टूर है।…