एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर के शिंगला स्थित एरो सिटी वेलफेयर रेजिडेंशियल हाउसिंग सोसायटी की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमुडा के वाइस चेयरमैन यशवंत छाजटा ने की। बैठक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुरेश सिंगा, संदीप सिंह, एससी एवं बीओडी सदस्य, हिमुडा के अधिशाषी अभियंता, आर्किटेक्ट और कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सोसायटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और इनके प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नवरत्न सतलुज जल विद्युत निगम की 1500 मेगावाट परियोजना में कार्यरत कुछ संविदा कर्मचारियों के वेतन से सितंबर 2025 में काटी गई कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) की राशि करीब एक वर्ष बीतने के बाद भी उनके EPF खातों में जमा नहीं होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सतलुज जल विद्युत निगम कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन, 1500 मेगावाट, संबंधित सीटू (CITU) ने कड़ी नाराजगी जताई है। सतलुज जल विद्युत निगम कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन, 1500 मेगावाट, संबंधित सीटू के महासचिव कामराज ने बताया कि मजदूरों के वेतन से EPF के रूप में राशि काटे जाने के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना रामपुर की टीम ने एक युवक को 20.630 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ₹330 की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, रामपुर पुलिस की टीम गश्त एवं अपराध निरोधक ड्यूटी पर थी। इस दौरान ल्हासा स्थित रेन शेल्टर के समीप एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20.630 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा ₹330 नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी की पहचान शिवम कुमार,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मंगलवार को कुल्लू बस अड्डे से 15 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के संचालन से कुल्लू-मनाली घाटी में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आरामदायक, सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और हिमाचल प्रदेश को ‘ग्रीन स्टेट’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी और घाटी के पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला योजना एवं जिला स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के सम्मेलन कक्ष, रिकांग पिओ में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री तथा समिति के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत चल रहे विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। पिछली बैठक के 124 मदों की समीक्षा बैठक में पिछली बैठक में जिला योजना एवं जिला स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत प्राप्त 124 मदों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री…