Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला की ओर से राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत बुधवार को ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गोथिक हॉल में जिला स्तरीय अंतर विद्यालय राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं में शिमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, विभिन्न…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने शिमला जिला की विभिन्न जातियों एवं समुदायों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सूची में शामिल करने से संबंधित मामलों की समीक्षा की। इस संबंध में बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष प्रभात चंद ने की। आयोग के अध्यक्ष प्रभात चंद ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक आधार पर पिछड़े समुदायों को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने का प्रावधान है। इसके लिए आयोग की ओर से 25 मानदंड निर्धारित किए गए हैं। जो जाति या समुदाय इन निर्धारित मानदंडों को पूरा करता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को कल्पा में टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 66 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह संपर्क सड़क 700 मीटर लंबी होगी। सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ स्थानीय ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क सुविधा की मांग भी पूरी होगी। इसके अलावा कृषि एवं बागवानी उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भी ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में 9 सितंबर को हिमालय दिवस-2026 उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। विज्ञान विभाग में आयोजित कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन रसायन विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। इस वर्ष की थीम “Himalayas: Our Heritage, Our Responsibility” (हिमालय: हमारी विरासत, हमारी जिम्मेदारी) रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिमालय की जैव विविधता, प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सतत विकास के प्रति जागरूक करना रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि डॉ. पंकज बासोतिया ने कहा कि हिमालय केवल पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन, जल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर रोगी कल्याण समिति, क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पीओ की गवर्निंग बॉडी की बैठक बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री एवं जिला रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और आवश्यक संसाधनों के प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में रोगी कल्याण समिति के वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लेखा परीक्षण प्रतिवेदनों को स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया गया। वहीं…

Read More