एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर शिमला जिला परिषद में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर बुशहर ने खुशी जताई है। मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र सिसोदिया तथा उपाध्यक्ष भरत सिंह कलांटा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिला परिषद के चुनाव परिणाम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। उन्होंने इसे भाजपा की नीतियों और विचारधारा के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन का संकेत बताया। इस अवसर पर पूर्व हिमकॉफेड चेयरमैन, वर्ष 2022 के भाजपा विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौल…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के तत्वावधान में 12 सितंबर, 2026 को जिला न्यायालय कुल्लू सहित मनाली और बंजार न्यायालय परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर त्वरित निपटारा किया जाएगा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी के बिल, जमीनी विवाद, बैंक संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद तथा कम राशि के चेक से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों के ड्रेस कोड, विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म तथा स्कूल भवनों की रंग योजना को अंतिम रूप देने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों की विशिष्ट यूनिफॉर्म हरे रंग की थीम पर आधारित होगी। महिला शिक्षिकाओं के लिए हल्के लाइलैक (बैंगनी) रंग की पोशाक, जबकि पुरुष शिक्षकों के लिए हल्के नीले रंग की पैंट और शर्ट निर्धारित की गई है। इसी तरह सीबीएसई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को विकासात्मक योजनाओं के लिए उपलब्ध बजट का समयबद्ध और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में बजट की राशि अभी तक खर्च नहीं हो पाई है, उसका अन्य आवश्यक एवं पात्र कार्यों के लिए पुनर्विनियोजन किया जाए। जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में वीरवार को को रिकांगपिओ में लोक निर्माण विभाग मंडल कल्पा एवं करछम तथा जल शक्ति विभाग मंडल पूह एवं रिकांगपिओ के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल के सराहन में 23 अगस्त को आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में चिन्हित 40 जरूरतमंद मरीजों के वीरवार को निशुल्क नेत्र ऑपरेशन करवाए गए। सभी ऑपरेशन अविनाश आईज अस्पताल, भद्राश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किए गए। ऑपरेशन का पूरा खर्च बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एवं एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से वहन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी ने बताया कि 23 अगस्त को आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 945 लोगों ने पंजीकरण करवाकर अपनी आंखों की जांच करवाई थी। चिकित्सकीय जांच के बाद 40 मरीज ऐसे पाए गए, जिनके…