Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) जॉब ट्रेनी के सात पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों के नाम जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से विभाग को प्रायोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि सात पदों में तीन पद सामान्य श्रेणी के लिए हैं। इसके अलावा एक-एक पद सामान्य श्रेणी (आईआरडीपी), सामान्य (ईडब्ल्यूएस), अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जाति (बीपीएल) श्रेणी के लिए आरक्षित है। संबंधित श्रेणियों के लिए अभ्यर्थियों का बैच वर्तमान तिथि तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से अपने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर  तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 बॉयज एवं गर्ल्स टूर्नामेंट में शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किए। छात्राओं ने भाषण, ग्रुप सांग, वन एक्ट प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिंगल सांग में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी तरह छात्रों ने ग्रुप सांग, सिंगल सांग, वन एक्ट प्ले और लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल किसान सभा की बैठक शुक्रवार को किसान मजदूर भवन निरमंड में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 13 और 14 अक्टूबर 2026 को रामपुर में होने वाले किसान सभा के राज्य सम्मेलन की तैयारियों और इसके सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान-मजदूर नीतियों के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद तथा निरमंड ब्लॉक किसान सभा के अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर और सचिव जगदीश ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को यूनियन कार्यालय में चेयरमैन ओम प्रकाश बगैई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनाव सहित यूनियन से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन की नई कार्यकारिणी के चुनाव 19 सितंबर 2026 को करवाए जाएंगे। चुनाव की तिथि निर्धारित होने के बाद यूनियन सदस्यों में उत्साह देखने को मिला। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्वच्छ एवं व्यवस्थित रामपुर की दिशा में नगर परिषद ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अस्पताल के समीप सब्जी विक्रेताओं द्वारा उपयोग किए जा रहे स्थान पर विशेष सफाई अभियान चलाया। लंबे समय से बनी अव्यवस्था को दूर करने के लिए पहले पूरे क्षेत्र की सफाई करवाई गई। इसके बाद स्ट्रीट वेंडर्स को चिन्हित अस्थायी स्थान पर व्यवस्थित रूप से बैठाया गया। नगर परिषद की ओर से स्ट्रीट वेंडर्स को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना सामान रखें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। परिषद का कहना है कि इस…

Read More