एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सह आरोपी प्रिन्स ठाकुर (20) निवासी अंब, जिला ऊना, हाल निवासी रामपुर को 12 सितंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आठ सितंबर को पुलिस थाना रामपुर की टीम ने ल्हासा रेन शेल्टर के समीप कार्रवाई करते हुए शिवम कुमार निवासी जिला लुधियाना, पंजाब के कब्जे से 20.630 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रामपुर के पाटबंगला मैदान में खेल भावना के साथ सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे वन विभाग के खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर की ओर से वन विभाग रामपुर के सहयोग से आयोजित यह 63वां रक्तदान शिविर था। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के कारोबार से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों को अब अपनी कमाई का हिसाब देना होगा। नशे की तस्करी से बनाई गई आलीशान कोठियां, होटल, दुकानें, जमीन और महंगी गाड़ियां अब कार्रवाई के दायरे में हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की कमाई का हर रुपया अब जनता का होगा। मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 3.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के लिए नूरपुर पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के कारोबार के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भाजपा मंडल रामपुर की मासिक बैठक शनिवार को रामपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष करण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी, बीडीसी सदस्य बुद्ध सिंह नेक राम, जिला परिषद झाकड़ी वार्ड की सदस्य ममता आजाद सहित भाजपा के तीनों मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक निरमंड, जिला कुल्लू की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस निरमंड के सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष मोहरध्वज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन की विभिन्न गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन जिला कुल्लू की कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नियुक्त सदस्यों को निरमंड ब्लॉक की ओर से बधाई दी गई। जिला अध्यक्ष रामदेव ठाकुर, उपाध्यक्ष गुरदयाल नेगी, भुंतर ब्लॉक से राजेंद्र कुमार, एडिशनल जनरल सेक्रेटरी लाल सिंह महंत, चीफ एडवाइजर सोहन लाल, गुरदयाल सिंह चौधरी, श्याम…