एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर किन्नौर जिले से 9 सितंबर से लापता चल रहे दो युवकों का वाहन मंगलवार सुबह झाकड़ी थाना क्षेत्र के मंगलाड़ खड्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला। हादसे में वाहन सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। वाहन गहरी खड्ड में गिरा होने के कारण शवों को बाहर निकालने में पुलिस को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम की सहायता मांगी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस थाना रिकांगपिओ को सूचना मिली थी कि मारुति सुजुकी एर्टिगा में सवार होकर गए दो युवक 9 सितंबर से…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर ठाकुर ने भुंतर और कुल्लू विकासखंडों के पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में योजना के प्रचार-प्रसार, पात्र परिवारों की पहचान और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में दोनों विकासखंडों के पंचायत प्रधान, बीडीसी सदस्य, ग्राम रोजगार सेवक और पंचायत सचिव शामिल हुए। विधायक सुंदर ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र परिवारों की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिहार बिहार के बक्सर जिले के चौसा स्थित 1320 मेगावाट क्षमता वाले बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (BTPP) की 660 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-II का वाणिज्यिक संचालन शुरू हो गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर SJVN लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने परियोजना परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान SJVN के निदेशक (प्रोजेक्ट्स) राजेश कुमार चंदेल भी मौजूद रहे। भूपेंद्र गुप्ता ने रिबन काटकर और उद्घाटन बटन दबाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने परियोजना के सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का उद्घाटन करने के साथ ही ऐश डाइक सहित संयंत्र के विभिन्न…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से 17 सितंबर को एलआईसी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। एलआईसी में 100 अस्थायी पदों पर भर्ती Life Insurance Corporation of India (एलआईसी), मॉल रोड शिमला में महिला करियर एजेंट और ग्रामीण करियर एजेंट के कुल 100 अस्थायी पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू होगा। यह साक्षात्कार 17 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय/रोजगार विनिमय, यूएस क्लब शिमला में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भाजपा मंडल सराहन ने सोमवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी और मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहन बस स्टॉप से तहसील कार्यालय तक रैली निकालकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में लंबे समय से रिक्त पड़े पशु औषधालयों, स्कूलों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों के पदों को भरने की मांग उठाई। उन्होंने कहा…