एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के दौरान ढालपुर मैदान में विभिन्न दुकानों, प्रदर्शनियों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्लॉटों का आवंटन एवं नीलामी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आयोजन इस वर्ष 21 से 27 अक्टूबर तक किया जाएगा। कार्यवाहक उपायुक्त एवं दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि प्लॉटों का आवंटन एवं नीलामी प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से निर्धारित स्थान पर होगी। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को कृषि एवं बागवानी उपकरण, टी-स्टॉल, रेडीमेड गारमेंट और मनियारी के प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। 6 अक्टूबर को…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिमला जिले का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने पहले ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद सराहन ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन ठियोग में किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड एवं डिग्री कॉलेज नोगली (बालना) का बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा में संस्थान के सभी प्रशिक्षुओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। वहीं, 80 प्रतिशत प्रशिक्षुओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा परिणाम में प्रांजल देष्टा ने 85.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। देवांगी ने 85.42 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि पूनम और सरोज कुमारी ने 84.28 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित चतुर्थ सत्र की सेमेस्टर एंड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में संस्थान के सभी प्रशिक्षुओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। बेहतर परीक्षा परिणाम से संस्थान में खुशी का माहौल है। चतुर्थ सत्र की परीक्षा में स्नेह लता ने 350 में से 292 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। राहुल सिंह 284 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पूजा नेगी और श्रेया मेहता ने 279-279 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। सत्र 2024-26…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर क्षेत्र में हाउस टैक्स निर्धारण के लिए संपत्तियों की नाप-नपाई और वार्डों के वर्गीकरण के बाद अब प्रस्तावित दरों को लेकर लोगों ने आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। मंगलवार को आपत्ति दर्ज करवाने का अंतिम दिन था। शहरवासियों ने नगर परिषद से टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया में आवश्यक सुधार करने और जोन तय करने का आधार सार्वजनिक करने की मांग की है। नगर परिषद की ओर से क्षेत्र के नौ वार्डों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। बताया जा रहा है कि रामपुर बाजार को एक ही जोन में रखा गया है,…