एआरबी टाइम्स ब्यूरो, दिल्ली अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी भूपेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में संचालित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय), फरीदाबाद को राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ’ राजभाषा शील्ड एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हिन्दी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के अवसर पर मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। समारोह की अध्यक्षता माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी व अध्यक्ष, नराकास (का.), फ़रीदाबाद भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि “राजभाषा का सम्मान तभी सार्थक है, जब हिन्दी…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के हितों को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। केंद्र सरकार ने परियोजना के बिजली घटक के लिए हिमाचल प्रदेश पर आने वाले करीब 2000 करोड़ रुपये के अनुमानित वित्तीय बोझ को जल घटक से लाभान्वित होने वाले राज्यों से वहन करवाने पर सहमति दी है। इससे पिछले करीब आठ वर्षों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त होने का रास्ता साफ हुआ है। 422 मेगावाट क्षमता की किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टौंस नदी पर करीब 15,624…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी राज कुमार और राम लाल को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हरमेश कुमार की अदालत में हुई। अदालत में प्रस्तुत मामले के अनुसार 2 मई 2022 को पुलिस ने आरोपी राज कुमार पुत्र भाग दास, निवासी गांव कुटवा, डाकघर जाऔं, तहसील आनी, जिला कुल्लू को कुटवा नामक स्थान पर 6 किलो 24 ग्राम चरस के साथ पकड़े जाने का दावा किया था। पुलिस के अनुसार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बायल में लुहरी परियोजना प्रमुख से मुलाकात कर आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में कमेटी की अध्यक्षा कृष्णा राणा, महासचिव देवकी नंद, जिला महासचिव प्रेम चौहान, हरदयाल कपूर, कपिल ठाकुर, रेखा, काकू कश्यप, सुंदर जिष्टू, गंगा राम और दर्शन शामिल रहे। किसान सभा के महासचिव देवकी नंद ने कहा कि परियोजना से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रभावित परिवार कई बार सरकार, प्रशासन और परियोजना प्रबंधन से बातचीत कर चुके हैं। इस दौरान लिखित समझौते भी हुए, लेकिन इसके बावजूद समस्याओं के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत धारगौरा में पारंपरिक बीजों और दलहन फसलों के बीजों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक कृषि विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ उन्नत बीज उत्पादन को बढ़ावा देना और ‘बीज भंडार गांव’ की अवधारणा को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित नेक राम शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने किसानों को पारंपरिक बीजों के महत्व और इनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक बीज…