Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर के महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर (एमजीएमएससी) खनेरी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सात नए चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इनमें रेडियोलॉजिस्ट, दो नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सक शामिल हैं। लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का सामना कर रहे अस्पताल में नई तैनाती से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। अब अस्पताल में कुल चिकित्सकों की संख्या 32 हो गई है। अस्पताल में डॉ. सोनिया नेगी को चिकित्सा अधिकारी (निश्चेतना), डॉ. अनीता भारती को चिकित्सा अधिकारी (स्त्री एवं प्रसूति रोग),…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रामपुर में आयोजित वन विभाग की प्रतियोगिता के विजेताओं, प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण, कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के माध्यम से कर्मचारियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, दृढ़ संकल्प और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने के साथ-साथ आपसी भाईचारा और एकता भी मजबूत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षुओं को हिंदी भाषा के महत्व, समृद्धता और सांस्कृतिक विरासत से परिचित करवाने के साथ हिंदी के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम में संस्थान के कार्यालय अधीक्षक जेपी मेहता ने मुख्य अतिथि तथा सहायक आचार्य वर्षा ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया। संस्थान के उपप्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र नेगी ने अतिथियों का स्वागत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी में आयोजित जॉन रामपुर अंडर-19 छात्र टूर्नामेंट का समापन ग्राम पंचायत झाकड़ी के प्रधान विशाल मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पंचायत उपप्रधान ठाकुर दास तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी की चेयरपर्सन बिशना भंडारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में रामपुर क्षेत्र के 31 विद्यालयों से करीब 500 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद नेगी ने मुख्यातिथि को हिमाचली टोपी, मफलर एवं स्मृति चिन्ह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर  राज्य परिवहन निगमों के निजीकरण पर रोक लगाने और परिवहन कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर हिमाचल परिवहन मजदूर संघ 21 सितंबर 2026 को ज्ञापन सौंपेगा। यह कार्यक्रम भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है। संघ के प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी 21 सितंबर को हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे। संघ के मुताबिक इसे प्रबंध निदेशक के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भेजा जाएगा। निजीकरण रोकने और निगमों को मजबूत करने…

Read More