Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 30
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: झाकड़ी में अंडर-19 जॉन रामपुर टूर्नामेंट का समापन, दत्तनगर और रामपुर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

    झाकड़ी में अंडर-19 जॉन रामपुर टूर्नामेंट-2026 का समापन हुआ। खेलों में दत्तनगर और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में रामपुर ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    झाकड़ी में अंडर-19 जॉन रामपुर टूर्नामेंट की विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी में आयोजित जॉन रामपुर अंडर-19 छात्र टूर्नामेंट का समापन ग्राम पंचायत झाकड़ी के प्रधान विशाल मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पंचायत उपप्रधान ठाकुर दास तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी की चेयरपर्सन बिशना भंडारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

    प्रतियोगिता में रामपुर क्षेत्र के 31 विद्यालयों से करीब 500 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद नेगी ने मुख्यातिथि को हिमाचली टोपी, मफलर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अन्य अतिथियों का भी हिमाचली टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर हिमाचली संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य अरविंद नेगी ने मुख्यातिथि, विशेष अतिथियों, विभिन्न विभागों से पहुंचे अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं अन्य मेहमानों का स्वागत किया।

    विशिष्ट अतिथि बिशना भंडारी ने स्कूल प्रबंधन को 5,000 रुपये तथा जिला स्तरीय कोचिंग कैंप में विद्यार्थियों के लिए 5,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। डीपीई संघ रामपुर एवं शारीरिक शिक्षक संघ रामपुर ने इस सहयोग के लिए उनका आभार जताया।

    मुख्यातिथि विशाल मेहता ने विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

    खेल प्रतियोगिताओं में दत्तनगर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

    अंडर-19 छात्र वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

    • वॉलीबॉल: प्रथम—राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा, द्वितीय—राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरेन।
    • कबड्डी: प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस दत्तनगर।
    • खो-खो: प्रथम—राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गानवी, द्वितीय—राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा।
    • बैडमिंटन: प्रथम—पीएम श्री जीएमएसएसएस तकलेच, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस दत्तनगर।
    • शतरंज: प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस दत्तनगर, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर।

    सभी खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 छात्र वर्ग की ओवरऑल खेल ट्रॉफी सीबीएसई जीएसएसएस दत्तनगर ने अपने नाम की।

    सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में रामपुर का दबदबा

    अंडर-19 छात्र वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। परिणाम इस प्रकार रहे—

    • भाषण: प्रथम—पीएम श्री जीएमएसएसएस तकलेच, द्वितीय—सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस।
    • संस्कृत गीतिका: प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस झाकड़ी।
    • सुभाषितोच्चारण: प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस झाकड़ी, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर।
    • वाद्य वादन: प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस दत्तनगर।
    • एकांकी: प्रथम—जीएसएसएस सनारसा, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस झाकड़ी।
    • एकल गायन (शास्त्रीय संगीत): प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर, द्वितीय—पीएम श्री जीएमएसएसएस तकलेच।
    • एकल गायन (लोक संगीत): प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस दत्तनगर।
    • समूह गान: प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर, द्वितीय—जीएसएसएस सनारसा।
    • लोक नृत्य: प्रथम—सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर, द्वितीय—सीबीएसई जीएसएसएस झाकड़ी।

    सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 छात्र वर्ग की ओवरऑल सांस्कृतिक ट्रॉफी सीबीएसई जीएसएसएस रामपुर ने जीती।

    विद्यालय प्रबंधन की ओर से वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार मेहता ने धन्यवाद भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्यातिथि, विशेष अतिथियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, महिला मंडलों, खिलाड़ियों, शिक्षकों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर जॉन खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर, खेल प्रभारी छात्र रविंद्र नेगी एवं चेतन शर्मा, गर्ल्स खेल प्रभारी चंद्र बद्रेल एवं संजय कुमार नेगी, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं उनकी टीम, मंच संचालक डीपी कामराज हस्टा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    #ARBtimes #CulturalCompetition #Dattnagar #HimachalNews #Jhakri #Rampur #RampurBushahr #SportsNews #StudentSports #Under19Tournament #ZoneRampur
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKangra News: 64 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को एक माह रखा डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 33 लाख ठगे
    Next Article Rampur News: हिंदी दिवस पर बुशहर बीएड संस्थान में सजी रचनात्मक गतिविधियों की महफिल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026

    Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि

    October 15, 2026

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026

    HPU Exam Date Sheet: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की संशोधित डेटशीट, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    October 14, 2026

    Bilaspur News : तनावमुक्त रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और आगे बढ़ें, विद्यार्थियों से बोले राजेश धर्माणी

    October 13, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज की नई पीटीए कार्यकारिणी गठित, लोकराज ठाकुर अध्यक्ष व ज्योति लाल उपाध्यक्ष 

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 1 2 0
    Users Today : 0
    Total Users : 128120
    Total views : 250254
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.