एआरबी टाइम्स् ब्यूरो, रामपुर बुशहर गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के भूगोल विभाग में बुधवार को जियोग्राफिकल सोसायटी (Geographical Society) का गठन किया गया। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापकों, स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य विभाग की नई कार्यकारिणी का गठन करने के साथ विद्यार्थियों को शैक्षणिक, रचनात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से जोड़ना रहा। बैठक में डॉ. अनुराधा नेगी कनैन को जियोग्राफिकल सोसायटी की अध्यक्ष तथा प्रो. थूकतान फुंचोक को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। सोसायटी की नई कार्यकारिणी में कुल 30 विद्यार्थियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को किन्नौर जिले के दूरदराज गांव छितकुल के एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास किए। इन कार्यों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। राजस्व मंत्री ने वन विभाग की ओर से छितकुल में 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से एक हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले ईको पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने रिमसरंग से रानी कंडा तक 2 करोड़ 12…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश में भांग की खेती को नियंत्रित एवं वैध तरीके से बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भांग की खेती को वैध बनाने के लिए कानून बनाया गया है। इसके तहत कुल्लू क्षेत्र में भांग की खेती मुख्य रूप से टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए की जाएगी। इससे कपड़े, शॉल सहित विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद तैयार किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि भांग की खेती का उपयोग औषधीय प्रयोजनों के लिए भी किया जा सकेगा। इसके लिए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को कटागला, छलाल और रशोल गांवों को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। नाबार्ड की ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) योजना के तहत स्वीकृत इस सड़क परियोजना पर 13 करोड़ 17.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि से चार माह पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ महज 12 माह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। भूमि पूजन के अवसर पर ग्रामीणों ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर PG कॉलेज रामपुर बुशहर की पूर्व MSc छात्रा अदिति शर्मा ने CSIR परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-46 हासिल कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अदिति ने अपनी स्नातकोत्तर शिक्षा इसी महाविद्यालय से पूरी की है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। अदिति शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता बिमला शर्मा, पिता मोती लाल शर्मा, महाविद्यालय के शिक्षकों और गांव ललसा के ग्रामीणों को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन और विश्वास ने उन्हें लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महाविद्यालय के…