एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला रोजगार कार्यालय, शिमला की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय, यू.एस. क्लब, शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़, शोघी के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीण नगराईक ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10 पद भरे जाएंगे। इनमें सेल्स एग्जीक्यूटिव के 5 पद, टेक्नीशियन के 2 पद, स्पेयर पार्ट्स एग्जीक्यूटिव के 2 पद तथा वारंटी इंचार्ज का 1 पद शामिल है। उन्होंने बताया कि सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 या किसी भी…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, दिल्ली हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग-305 के तहत बंजार-औट सड़क के सुधार एवं टारिंग कार्य के लिए 25.11 करोड़ रुपये की राशि जारी करने को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की। यह सड़क सैंज-लुहरी-बंजार-औट मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण मंत्री ने बहुप्रतीक्षित जलोड़ी सुरंग…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर के अंतर्गत संचालित दो क्रेच केंद्रों में क्रेच हेल्पर के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रामपुर शशि ठाकुर ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशों के तहत चुहाबाग और खनेरी क्रेच केंद्रों में यह भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में संबंधित पोषक क्षेत्र से पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण पद रिक्त रह गए थे। अब पूरे नगर परिषद रामपुर क्षेत्र की पात्र स्थानीय महिलाओं से सादे कागज पर आवेदन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला दण्डाधिकारी कुल्लू ने जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपमंडल बंजार के अंतर्गत एनएच-305 पर आरडी 79/875 के समीप स्थित मंगलौर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक प्रतिबंधित कर दी है। प्रशासन के अनुसार उपमंडलाधिकारी बंजार की रिपोर्ट में बताया गया है कि पुल के समीप पत्थर और बोल्डर गिरने से मंगलौर पुल को क्षति पहुंची है। इससे पुल के एबटमेंट (आधार संरचना) के सुदृढ़ीकरण कार्य पर भी असर पड़ा है। ऐसे में पुल की मरम्मत और मजबूती का कार्य पूरा होने तक एहतियातन भारी वाहनों के आवागमन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (POCSO Court) किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी सन्नी नेगी (23) निवासी गांव कोठी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर को दोषी करार देते हुए विभिन्न धाराओं के तहत एक वर्ष कारावास और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि यह मामला 8 दिसंबर 2023 का है। शिकायत के अनुसार, रात करीब 10 बजे आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ पीड़िता के घर के ऊपर सड़क पर वाहन खड़ा कर पीड़िता और उसके परिवार…