Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    ऊना

    Una: चिट्टा बेचने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊना में एंटी-चिट्टा वॉकथॉन की अगुवाई की। युवाओं से नशे के खिलाफ जन आंदोलन का सिपाही बनने का आह्वान किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    ऊना में आयोजित एंटी चिट्टा वॉकथॉन को संबोधित करते प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को ऊना में आयोजित एंटी-चिट्टा जन-जागरूकता वॉकथॉन की अगुवाई की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। वॉकथॉन इंदिरा स्टेडियम से शुरू होकर न्यू बस अड्डे तक गई और वापस इंदिरा स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें जिलेभर से विद्यार्थियों और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉकथॉन से पहले मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को एंटी-चिट्टा शपथ भी दिलाई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है, लेकिन इस लड़ाई को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो लोग बच्चों को चिट्टा बेचकर पैसा कमा रहे हैं और युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं, उन्हें स्पष्ट संदेश है कि हिमाचल में नशे के कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि चिट्टा बेचने वालों और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करते हुए उन्हें इससे बाहर निकालने के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी। नशा बेचने वाले और नशे की गिरफ्त में आए व्यक्ति को एक नजर से नहीं देखा जा सकता।

    मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपने साथियों को नशे की ओर जाने से रोकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोस्त अपने साथी के सबसे करीब होता है और उसके व्यवहार में आने वाले बदलाव को सबसे पहले पहचान सकता है। युवाओं की छोटी-सी सतर्कता किसी परिवार को टूटने से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि सच्चा दोस्त वही है, जो अपने साथी को नशे की ओर ले जाने के बजाय उसका हाथ पकड़कर गलत रास्ते पर जाने से रोके।

    उन्होंने कहा कि पुलिस चिट्टे के नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन केवल पुलिस के सहारे नशे के खिलाफ यह लड़ाई नहीं जीती जा सकती। पुलिस तस्कर को पकड़ सकती है और सरकार कानून बना सकती है, लेकिन किसी बच्चे को पहली बार नशा करने से परिवार, दोस्त, शिक्षक और समाज ही रोक सकते हैं। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन का रूप दिया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान में पुलिस के साथ हर मां, पिता, शिक्षक, पंचायत, महिला मंडल, युवा मंडल और प्रदेश के युवाओं का सहयोग जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अभियान का सिपाही बनने का आह्वान करते हुए कहा कि जहां चिट्टा बिकता दिखाई दे, वहां चुप न रहें और विश्वसनीय जानकारी टोल-फ्री नंबर 112 पर दें। सरकार ने विश्वसनीय सूचनाएं उपलब्ध करवाने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार की व्यवस्था भी की है।

    कई जिलों में आयोजित हो चुके हैं जागरूकता कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को चिट्टे के सामने झुकने नहीं दिया जाएगा। करीब नौ महीने पहले शुरू हुए एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 15 नवंबर 2025 को शिमला में, 1 दिसंबर को धर्मशाला में, 16 दिसंबर को हमीरपुर में और 26 दिसंबर को बिलासपुर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि अब ऊना में भी इसी संकल्प के साथ लोग एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोग केवल वॉकथॉन में शामिल होने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि अपने बच्चों, परिवारों और हिमाचल के भविष्य के लिए कदम बढ़ा रहे हैं। जब समाज जाग जाता है तो कोई भी नशा, माफिया या बुराई उसके सामने टिक नहीं सकती।

    मुख्यमंत्री ने 35 से 40 डिग्री तापमान के बावजूद वॉकथॉन में दूर-दूर से पहुंचे विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक राकेश कालिया, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

    ऊना जिले के स्कूलों में 17 सितंबर को अवकाश

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 17 सितंबर को ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की।

    उन्होंने 3.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला खंड विकास कार्यालय भवन ऊना का लोकार्पण किया। इसके अलावा संतोषगढ़ सड़क पर 9.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रामपुर पुल का शिलान्यास भी किया।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुदर्शन बबलू, राकेश कालिया, विवेक शर्मा, कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन कुलदीप कुमार, सदस्य विजय डोगरा व दिग्विजय मल्होत्रा, एंटी चिट्टा बोर्ड के समन्वयक नरेश ठाकुर, सह-समन्वयक संजय भारद्वाज, चेयरमैन दिग्विजय शर्मा, एडवोकेट जनरल अनूप रतन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    #AntiChitta #ARBtimes #HimachalNews #UnaNews #एंटीचिट्टा #एंटीचिट्टाअभियान #चिट्टा #जनजागरूकता #नशामुक्तहिमाचल #नशाविरोधीअभियान #नशेकेखिलाफजंग #मुख्यमंत्रीसुक्खू #युवाशक्ति #सुखविंद्रसिंहसुक्खू #हिमाचलन्यूज़ #हिमाचलप्रदेश ऊना
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: 5 अक्टूबर से कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न बाजारों के प्लॉटों की नीलामी
    Next Article Una: नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर के परिवार से मिले मुख्यमंत्री, हर संभव सहायता का आश्वासन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Una: नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर के परिवार से मिले मुख्यमंत्री, हर संभव सहायता का आश्वासन

    September 16, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    ऊना में हादसा: श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में गिरा, 11 वर्षीय बच्ची की मौत, 51 घायल

    August 26, 2026

    नशे की काली कमाई पर पुलिस का वार, ऊना में तस्कर की 85.75 लाख की संपत्ति फ्रीज

    August 21, 2026

    UNA : 1.50 लाख का बिल पास करने के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD का जेई गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Una News : डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान: जल शक्ति विभाग में 4000 पदों पर होगी भर्ती

    July 26, 2026

    Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में

    May 6, 2026

    Gurumukhi Express Extended : अब अंब-अंदौरा से मिलेगी सीधी रेल सुविधा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    April 26, 2026

    Himachal : रंगस-लठियानी मार्ग को NH बनाने की मांग, सांसद ने संसद में उठाया मामला

    March 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 2 8 1
    Users Today : 1
    Total Users : 123281
    Total views : 242587
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.