Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    ऊना

    Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में

    ऊना के अंब में शादी से पहले हल्दी की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | ऊना 

    हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल अंब से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां उस वक्त शादी की खुशियां अचानक मायूसी में बदल गईं, जब हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे की होने वाली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

    जानकारी के अनुसार, दूल्हे पक्ष के घर में शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। रिश्तेदार, परिजन और गांव के लोग पारंपरिक ‘बटने’ यानी हल्दी की रस्म में शामिल थे। घर में उत्सव जैसा माहौल था और सभी आगामी विवाह समारोह को लेकर उत्साहित थे। इसी दौरान अचानक सूचना मिली कि जिस युवती से विवाह होना था, वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई है। यह खबर मिलते ही पूरे घर में अफरातफरी मच गई। शादी की तैयारियां बीच में ही रोकनी पड़ीं और खुशियों का माहौल कुछ ही पलों में सन्नाटे में बदल गया। दूल्हे पक्ष के लोग इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से स्तब्ध रह गए। परिवार को सामाजिक और मानसिक रूप से गहरा आघात पहुंचा है।

    पहले से चल रहा था प्रेम संबंध

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवती का पहले से ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों लगातार संपर्क में थे। मौका मिलते ही युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। युवती के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस संबंध की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। बेटी के अचानक घर छोड़ने से वे भी परेशान हैं।

    मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती के परिवार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर संदेह के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। युवती और उसके साथ गए युवक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा।

    #AmbHimachal #AmbNews #BreakingNews #BrideEloped #HimachalBreaking #HimachalNews #himachalpradesh #UnaHimachal #UnaNews #UnaUpdate #ViralNews #WeddingNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
    Next Article HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Accident: रामपुर के डेड ज्यूरी में पलटी गाड़ी पिता पुत्र घायल, ज्यूरी अस्पताल पहुंचाए

    August 14, 2026

    Crime: झाकड़ी में किराए के कमरे से 8.5 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 14, 2026

    Accident: संगड़ाह के गतलोग में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चार की मौत; चालक समेत 9 घायल

    August 12, 2026

    Kullu: शलूरी नाले में गिरी ऑल्टो कार, एक की मौत, दूसरा घायल

    August 9, 2026

    UNA : 1.50 लाख का बिल पास करने के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD का जेई गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Shimla : शोघी बैरियर पर पुलिस की कार्रवाई: हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा; दो युवक गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Una News : डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान: जल शक्ति विभाग में 4000 पदों पर होगी भर्ती

    July 26, 2026

    Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

    July 26, 2026

    Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

    July 24, 2026

    Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

    July 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 0
    Users Today : 1
    Total Users : 118610
    Total views : 234938
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.