Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, October 11
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    ऊना

    ऊना में हादसा: श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में गिरा, 11 वर्षीय बच्ची की मौत, 51 घायल

    ऊना के पीरनिगाह मंदिर के पास श्रद्धालुओं से भरा 16 टायर वाला ट्रक खाई में गिरने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 51 श्रद्धालु घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। श्रद्धालुओं से भरा एक 16 टायर वाला ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 51 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए हैं। मृतक बच्ची की पहचान पायल (11) पुत्री नरेश कुमार (निवासी इंद्री, करनाल) के रूप में हुई है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसने पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

    नयना देवी जाते समय हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र से करीब 60 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को ट्रक में सवार होकर पीरनिगाह पहुँचा था। वहाँ दर्शन और भंडारे के बाद, मंगलवार सुबह सभी श्रद्धालु मां नयना देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे।

    पीरनिगाह से करीब दो किलोमीटर आगे एक तीखी उतराई पर अचानक ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक बेकाबू होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर घायलों को खाई से निकाला।

    3 गंभीर घायल PGI रेफर, ऊना अस्पताल में इलाज जारी

    हादसे में घायल हुए 51 लोगों को एंबुलेंस के जरिए तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया:

    • पीजीआई रेफर: गंभीर चोटों के कारण राकेश कुमार (50), नीतू (27) और जयदीप (18) को प्राथमिक उपचार के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

    • ऊना अस्पताल में भर्ती: संजय (40), पूनम (29), कौशल्या (50), रेखा, नैना (18), गुंजन (5), शिवांशी (4), लावन्या (2 माह) सहित 48 घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे मालवाहक (गुड्स) वाहनों में यात्रा न करें।

    #ARBtimes #HimachalAccident #himachalpradesh #KarnalNews #PGIChandigarh #Pirnigah #RoadAccident #UnaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल
    Next Article Himachal : मणिमहेश यात्रा आज से : जानें शाही स्नान की तिथियां, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर सेवा का किराया
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Una News : नकड़ोह में पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, थाना प्रभारी घायल; 14.50 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    October 7, 2026

    Una: नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर के परिवार से मिले मुख्यमंत्री, हर संभव सहायता का आश्वासन

    September 16, 2026

    Una: चिट्टा बेचने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

    September 16, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    नशे की काली कमाई पर पुलिस का वार, ऊना में तस्कर की 85.75 लाख की संपत्ति फ्रीज

    August 21, 2026

    UNA : 1.50 लाख का बिल पास करने के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD का जेई गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Una News : डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान: जल शक्ति विभाग में 4000 पदों पर होगी भर्ती

    July 26, 2026

    Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में

    May 6, 2026

    Gurumukhi Express Extended : अब अंब-अंदौरा से मिलेगी सीधी रेल सुविधा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    April 26, 2026

    Himachal : रंगस-लठियानी मार्ग को NH बनाने की मांग, सांसद ने संसद में उठाया मामला

    March 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 0 9 0
    Users Today : 2
    Total Users : 126090
    Total views : 247059
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.